सुप्रभात: पढ़िए आज का पंचांग, गुरूवार की सुबह की शुरूआत करें इस भजन के साथ और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

आज धनु संक्रांति के साथ ही प्रदोष व्रत भी है। सूर्य का एक राशि से निकलकर दूसरे राशि में प्रवेश करना संक्रांति कहलाता है। वहीं, शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी का दिन होने के कारण इस दिन प्रदोष व्रत किया जाएगा।
सूर्योदयः- प्रातः 06:41:00
सूर्यास्तः- सायं 05:13:00
आज का पंचांग
16 दिसम्बर 2021, गुरुवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943,
सूर्य दक्षिणायन, हेमन्त ऋतु, मार्गशीर्ष माह, शुक्ल पक्ष,त्रयोदशी तिथि 28:41:51 तक तदोपरान्त चतुर्दशी तिथि, त्रयोदशी तिथि के स्वामी कामदेव हैं तथा चतुर्दशी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं। भरणी नक्षत्र 08:42:00 तक तदोपरान्त कृतिका नक्षत्र, भरणी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। शिवा योग 31:15:27 तक तदोपरान्त सिद्ध, शुभ गुलिक काल 09:41:00A.M से 10:58:00A.M तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। आज का राहु काल 07:49:00 से 09:14:00 तक, इस तिथि में बैंगन नही खाना चाहिए यह तिथि चूड़ा क्रम, अन्नप्राशन, गृहप्रवेश आदि के लिए शुभ है।
सुनिए श्रीराम भजन, आज की सुबह को बनाएं मंगलमय


आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशिआज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। किसी निजि परिजन के कारण आपको खुशी मिल सकती है। यदि आप सरकारी अनुदान के लिए प्रयासरत हैं, तो आज आपको अच्छे संकेत मिल सकते हैं।
वृष राशि- आज आपके प्रास्तावित कार्य पूरे होंगे।यदि आप किसी योजना पर काम कर रहे हैं, तो आज अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। किसी लाभप्रद यात्रा पर भी आप जा सकते हैं। छोटी बहिन की तरफ से आपको खुशी मिल सकती है।
मिथुन राशि-आज आपको स्वास्थ्य संबंधी चिंता रह सकती है। यदि आप कहीं निवेश करना चाहते हैं, तो आज विचार टाल दें। बिना कारण आपकी मानसिक उलझन भी बढ़ सकती है। अतः आज आपको नियमित कार्यों पर ही केन्द्रित रहना चाहिये।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा है।  रोजगार संबंधी रुकावटें  दूर होंगी। आज आप किसी जानकार या मित्र के सहयोग से किसी बड़े को साधने में सफल हो सकते हैं।
सिंह राशि-यदि आप नौकरी पेशे वाले व्यक्ति हैं,तो आज आपको कार्यस्थल में बहुत ही सावधनी की आवश्कता हैं। अन्यथा आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं। व्यापार स्थल में भी विवाद की संभावना रह सकती है।
कन्या राशि-आज आपके रुके हुए काम ,पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे। खासतौर पर यदि आप रोजगार के लिए संघर्ष कर रहे हैं, तो आज आपका लक्ष्य पूरा हो सकता है।
तुला राशि-आज आपको कार्य स्थल में शान्ति और संयम के साथ रहने की आवश्यकता है। क्रोध की अधिकता के कारण आप स्वयं को मुसीबत में डाल सकते हैं। ध/पैसों के मामले में भी काफी सोच—विचार की जरूरत है।
वृश्चिक राशि-आज आपको जीवनसाथी की तरक्की/पदोन्नति के कारण खुशी मिलने का योग बन रहा है। यदि आप व्यापारी वर्ग से हैं, तो आज आपको व्यापार में   उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।
धनु राशि- आज के दिन आप अनावश्यक कार्यों या व्यर्थ के विवाद से उलझ सकते हैं। कार्य स्थल अथवा  व्यवसाय स्थल में माहौल सौहार्द पूर्ण बनाये रखें। लेकिन  इन सब कमजोरियों के बावजूद आपको अचानक धनलाभ भी हो सकता है।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिये काफी अच्छा रहने वाला है। खासकर ऐसे विद्यार्थी (जो मन पसन्द, संस्थान या मनपसन्द विषय लेकर उच्च शिक्षा) में प्रवेश पाना चाहते हैं,उनके प्रयास आज सफल होंगे।
कुम्भ राशि-आज आपका किसी निजि परिवारीजन से मतभेद हो सकता है। माता के स्वास्थ को लेकर भी आप चिंता में रह सकते हैं। यह भी संभव है, कि आप वाहन के कारण भी परेशान हो सकते  हैं।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए काफी शुभ है।यदि आप किसी काम को लेकर चिंतित हैं, तो आज उसका स्थाई समाधान निकलने वाला है। आप वेरोजगार हैं, तो आज के प्रयास अच्छे परिणाम दे सकते हैं।

आपका दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल राजनीति : कंगना बोलीं- एक शहजादा दिल्ली में दूसरा हिमाचल में, विक्रमादित्य का वादा - 800 करोड़ से मंडी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

ऐसी मधुर आवाज जिसे सुनने का बार—बार मन करे

हम जनता के बीच रहे इसलिए दावेदारी कर रहे—सुमित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *