भारत में कोरोना : गुरूवार को देश में मिले रिकार्ड 2,16,902 नए मामले, भारत में 15 लाख एक्टिव केस,1184 लोगों की गई जान

नई दिल्ली। कोरोना की दूसरी लहर देश भर में बेहद खतरनाक तरीके से आगे बढ़ रही है। गुरुवार को कोरोना ने देश में दो लाख संक्रमण का आंकड़ा पार कर लिया। ये इससे एक दिन पहले के मुकाबले 9 फीसदी अधिक था। इस दौर 1184 मरीजों की मौत हुई जो पिछले साल सितंबर के बाद सबसे ज्यादा है।  इसी बीच देश में सक्रिय मरीजों की संख्या 15 लाख पहुंच गई। इस महीने सक्रिय मरीजों की संख्या ढाई गुना तक बढ़ गई है। 31 मार्च को यह 6 लाख थी।
गुरुवार को 14 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों में अब तक के सबसे अधिक कोरोना संक्रमण के मामले सामने आए। सबसे अधिक महाराष्ट्र में 61,695 मामले सामने आए जबकि देश भ्रर में कुल 2,16,902 मामले सामने आए। 
कोरोना वायरस की भयावह रफ्तार के चलते अब तक 16 राज्यों में हालात बिगड़ चुके हैं। दूसरी बार एक दिन में दो लाख से ज्यादा लोग कोरोना वायरस की चपेट में आए। पिछले वर्ष 30 जनवरी को देश में पहला संक्रमित मरीज मिला था। तब से लेकर अब तक एक दिन में सबसे अधिक मामले मिलने का यह नया रिकॉर्ड है। सिर्फ नौ दिन में प्रतिदिन मिलने वाले मामले एक से बढ़कर दो लाख हो गए। वहीं, अमेरिका में इतने ही मामले होने में 21 दिन लगे थे।
संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ने से ठीक होने की दर घटती जा रही है। देश में अभी 88.31 फीसदी मरीज स्वस्थ हो चुके हैं, जबकि करीब 15 लाख सक्रिय मरीजों का इलाज चल रहा है। देश में कोरोना की सक्रिय दर 10.46 फीसदी तक पहुंच चुकी है, जो अब तक के काल में सबसे अधिक है।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन ब्रेकिंग:सेंट लुक्स स्कूल के छात्र ने लैब में पीया कैमिकल, हालत बिगड़ी, पीजीआई रेफर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *