पांवटा साहिब न्यूज : श्यामलाल पुंडीर द्वारा संपादित ‘हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल’ पुस्तक का विमोचन

पांवटा साहिब। देश की आवाज न्यूज पोर्टल के संपादक श्यामलाल पुंडीर ने इस बार देवभूमि हिमाचल के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल के इतिहास का तीसरा संस्करण प्रकाशित किया । मंगलवार को इस धार्मिक पुस्तक का विमोचन कांग्रेस के प्रदेश सचिव और युवा कांग्रेस नेता सरदार अवनीत सिंह लांबा ने किया।

इस मौके पर उप प्रधान सरदार जोगा सिंह, प्रबंधक जगीर सिंह, सरदार तपेंद्र सिंह पूर्व उपाध्यक्ष अल्पसंख्यक निगम और कर्मवीर सिंह आदि कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे। इस मौके पर अवनीत सिंह लांबा ने लेखक के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस पुस्तक के माध्यम से पाठकों को हिमाचल के ऐतिहासिक धार्मिक स्थलों की अच्छी और महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। जिसमें गुरुद्वारों और मंदिरों के लेख बहुत ही बेहतरीन तरीके से लिखे गए है।

इस पुस्तक के संपादक श्याम लाल पुंडीर सिरमौर जिला के पांवटा साहिब के आंज भोज के गांव आगरो के रहने वाले हैं। इन्होंने पिछले साल मार्च से हिमाचल के धार्मिक स्थल पर पहला संस्करण निकाला था। इस पहले संस्करण का विमोचन उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान और पूर्व विधायक किरणेश जंग ने किया।

दूसरे संस्करण का विमोचन संपादक पिता पतिराम पुंडीर ने किया। अब तीसरे संस्करण का विमोचन कांग्रेस के प्रदेश सचिव सरदार अवनीत सिंह लांबा ने किया। इस पुस्तक में उन्होंने देव भूमि हिमाचल के हर जिले का प्रसिद्ध धार्मिक स्थलों के इतिहास का जिक्र किया है। विमोचन के उपरांत पुस्तक भी वितरित की गई। इस मौके पर संपादक ने कहा कि इस तरह के संस्करण आगे भी जारी रहेंगे। हिमाचल में सैंकड़ों धार्मिक स्थल हैं और अलग —अलग संस्करण में नए नए स्थल की जानकारी दी जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : लॉर्ड महावीर ग्रुप की प्रबंधक आशिमा जैन बनीं सोलन स्विमिंग एसोसिएशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *