सद्भावना दिवस @ रामपुर बुशहर : कांग्रेसियों ने पूर्व पीएम राजीव गांधी को दी भावपूर्ण श्रद्धांजलि, बताया आधुनिक भारत का जनक

रामपुर बुशहर (शिमला)। ब्लॉक कांग्रेस ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 77 वीं जयंती पर राष्ट्रीय सद्भावना दिवस के रूप में मनाया। इस मौके पर कांग्रेसी कार्यकर्ताओं व नेताओं ने स्व. गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की।


ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष रामपुर साहिब सिंह मेहता की अध्यक्षता में हुए इस कार्यक्रम में दर्जनों कार्यकर्ताओं व ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। संगठन की ब्लॉक इकाई के अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने बताया की भारत रत्न राजीव गांधी की जयंती पूरा देश सद्भावना दिवस के रूप में मनाता है।

ब्रेकिंग हिमाचल : नालागढ़ में मां—बाप और भाई ही करवा रहे थे लड़की से देह व्यापार, हालत बिगड़ी तो खुला मामला, आरोपी फरार

आज देशभर में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के कार्यकर्ता ‘सद्भावना दिवस’ पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। कांर्यक्रम में वक्ताओं ने स्व. गांधी को दूरदृष्टा नेता व देश में सूचना प्रौद्योगिकी एवं दूरसंचार क्रांति का जनक बताया।

हिमाचल ब्रेकिंग : कोरोना का खौफ, अब सरकार ने स्कूल 28 अगस्त तक बंद किए, नए आदेश जारी

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल


प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने बताया की इस मौके पर ज़िला परिषद शिमला अध्यक्षा चंद्र प्रभा नेगी, महासचिव प्रेम शर्मा, शर्मा,दीपक सूद, सत्य भूषण, नगर परिषद अध्यक्षा प्रीति कशयप, आत्मा राम केदारटा , विशेषर लाल, विजेश गोयल,विरेंद्र भलूनी, महासचिव पंकज शर्मा, महासचिव सतिश शर्मा ,प्रवक्ता ध्रुव शर्मा, सुशील ठाकुर, राहुल सोनी, सुरेन्द्र बेष्टू, केशव भैक, मुकेश शर्मा, डी डी कशयप, उमेश नेगी, करन शर्मा, दीक्षित शर्मा, मीना कुमारी, अंजना शर्मा, गीता भलूनी, हेमलता, जया बिष्टू , भूपी देवी, रंजिता,गुड्डी देवी व अन्य सदस्य रहे मौजूद थे।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : राजनाथ सिंह ने लखनऊ से भरा पर्चा, सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी भी रहे साथ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *