बिलासपुर न्यूज : संदीप कुमार गर्ग भगवा हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त

सुमन डोगरा, बिलासपुर। घुमारवीं उपमंडल के तरौंतड़ा गांव निवासी संदीप कुमार गर्ग भगवा हिंदू युवा वाहिनी के प्रदेशाध्यक्ष नियुक्त हुए हैं। उनका नियुक्ति पत्र वाहिनी के राष्ट्रीय अध्यक्ष खेमेंद्र पांडेय ने जारी कर दिया है।

भगवा हिंदू युवा वाहिनी सहकारी सभाएं पंजीयन एक्ट-2012 के तहत पंजीकृत संस्था है। यह संस्था शिक्षा, स्वास्थ्य, वृद्धों, युवाओं, खेल गतिविधियों, बच्चों व महिला कल्याण, गरीब परिवारों की कन्याओं के विवाह, शारीरिक व मानसिक दिव्यांगों की कल्याण हेतु कार्य कर रही है।

नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष संदीप कुमार गर्ग ने बताया कि इन्हीं उद्देश्यों को लेकर संस्था हिमाचल में अपनी गतिविधियां शुरू करेगी जिनमें जाति, नस्ल, रंग आदि को लेकर कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : धूमधाम से मना राज्य विद्युत परिषद पेंशनर्स कल्याण संघ स्थापना दिवस, सोनी बने नए प्रधान गुप्ता के सिर सजा महासचिव का ताज

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *