सितारगंज ब्रेकिंग : बैगुल नदी ओवरफ्लो, दो गांवों में घुसा पानी, प्रशासन ने बाढ़ में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
बरसात का पानी बढ़ने से बैगुल नदी में बुधवार को ओवरफ्लो हो गई। नदी का पानी ग्राम अरविंद नगर सात व आठ में घुस गया। सूचना पर प्रशासन की टीम ने बाढ़ में फंसे परिवारों को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।

बागेश्वर ब्रेकिंग : काकोट पुलिस ने लगभग सवा लाख की चरस के साथ झूनी निवासी डिगर सिंह दबोचा


बुधवार को ग्राम प्रधान पति पंकज बसु निवासी ग्राम अरविन्दनगर शक्तिफार्म ने सूचना दी की जलपनिया बैगुल नदी में बरसाती पानी ओवरफ्लो होने के कारण ग्राम अरविन्दनगर के नम्बर सात और आठ में लोगों के घरों में पानी घुस गया है। जिसमें 35 से 40 परिवार बाढ़ की चपेट में आ गये हैं। सूचना पर सीओ किच्छा वीर सिंह, सितारगंज कोतवाल प्रकाश सिंह दानू, शक्तिफार्म चौकी इंचार्ज संजीत कुमार पुलिस के साथ ग्राम अरविन्दनगर पहुंचे।

साथ ही ग्राम पंचायत भवन व प्राथमिक पाठशाला अरविन्दनगर में प्रभावित लोगो के रहने का प्रबन्ध किया गया। गांव में तीन से चार फुट बाढ़ के पानी में फंसे लोगों के घर-घर जाकर बुजुर्ग व्याक्ति, महिला व बच्चों को तत्काल सुरक्षित स्थानों को पहुचाने का प्रबन्ध किये एवं सुरक्षित स्थान पर पहुंचने हेतु समझाया गया ।राहत कार्य किया गया।

मंगलवार की रात में हुई भारी मूसलाधार बारिश को देखते हुए थाना सितारगंज पुलिस आपदा प्रबंधन उपकरणों के साथ मौके पर राहत कार्य हेतु मौजूद है। पुलिस बल द्वारा किसी भी प्रकार की जन एवं धन हानि की सुरक्षा हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल ब्रेकिंग : लोन से परेशान, भाइयों ने मांगी आत्मदाह की अनुमति, एसपी को सौंपा मांगपत्र,गहने गिरवी रख दो लोगों से लिया था ऋण

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *