ब्रेकिंग न्यूज : …तो क्या गंगोत्री से चुनाव लड़ेंगे सीएम तीरथ सिंह रावत, मदन कौशिक तो यही चाहते हैं

देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत किस विधानसभा सीट से चुाव लड़ेंगे यह सवाल इन दिनों राजनीतिक गलियारों में तैर रहा है। अब खबर आ रही है कि टीएसआर—2 गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ सकते हैं। यह सीट भाजपा विधायक गोपाल रावत के निधन के बाद से खाली हुई है। स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं की मुख्यमंत्री को गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ाने की पेशकश के बाद से संगठन स्तर भी चुनाव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं।
आज भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने भी गंगोत्री सीट को तीरथ के लिए सबसे बेहतर विकल्प बताया। उन्होंने कहा कि स्थानीय नेता और कार्यकर्ता भी चाहते है कि मुख्यमंत्री गंगात्री सीट से विधानसभा चुनाव जीत कर विधानसभा पहुंचें। कार्यकर्ताओं ने उनको पत्र सौंपकर यह इच्छा व्यक्त की थी। उन्होंने कहा कि वे जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलकर उनको गंगोत्री सीट से चुनाव लड़ने का सुझाव देंगे। कौशिक ने कहा कि मुख्यमंत्री के हामी भरने के साथ स्थानीय भाजपा नेता और कार्यकर्ताआ पूरी तरह से चुनाव की तैयारियों में जुट जाएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जहां से भी चुनाव लड़ेंगे रिकाॅर्ड मतों से जीत हासिल करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  नगर में हर चार किलोमीटर में खुल रही शराब की दुकानें, प्रदेश सरकार क्यों बनी है मौन बडा सवाल - वैभव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *