वाह क्या बात है : युवा संसद में हिमाचल का डंका बजाकर कर लौटी सोलन की बेटी मल्लिका पठानिया

सोलन। सोलन निवासी मल्ल्किा सिंह पठानिया युवा संसद महोत्सव 2024 में शिरकत करके वापस लौट आई हैं। इस युवा महाोत्सव में उन्होंने अपने भाषण से लोगों को प्रभावित किया। खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने उन्हें प्रशस्तिपत्र देकर सम्मानित किया।


उन्हाोंने एक बातचीत में बताया कि युवा संसद में पूरे देश से 85 युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए चयनित किया गया था। हर प्रदेश से प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान पर रहने वाले विद्यार्थियों को कार्यक्रम में भेजा गया था।

इनमें से 29 युवाओं को भी संसद में भाषण देने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। मल्लिका ने बताया कि हिमाचल का प्रतिनिधित्व करने का कल्पना से ही उनका मन भावों से भर जाता है। वे उत्साहित हैं कि यह उपलब्धि उनके नाम दर्ज हुई है। मल्लिका ने देश निर्माण में युवाओं की भूमिका ​विषय पर अपने प्रभावित कर देने वाले भाषण में युवाओं को विकसित भारत की नींव रखने के लिए महत्वपूर्ण बताया।


उनके पिता ने बताया कि उनके लिए यह गौरव की बात है कि उनकी बेटी को राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा को दिखाने का मौका मिला। वे चाहते हैं कि उनकी बेटी आगगे भी इस तरह क प्रतियोगिताओं में शामिल होकर न सिर्फ प्रदेश का बलिक सोलन का भी नाम रोशन करे।


मल्लिका सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के लिए वे पांच व छह मार्च को हुई युवा संसद में हुईं। हालांकि उन्हें तीन मार्च को ही दिल्ली में बुला लिया गया था। देश के खेल मंत्री अनुराग ठाकुर 6 मार्च को कार्यक्रम में शामिल हुए उन्होंने प्रतियोगिता के प्रदेश स्तरीय विजेताओं और राष्ट्रीय विजेताओं को प्रमाणपत्र बांटे और उनके साथ दोपहर का भोजन किया।

यह भी पढ़ें 👉  चाकू से वार: युवक की हत्या, गांव में बुलाकर घटना को दिया अंजाम, FIRसात लोगों पर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *