हल्द्वानी : भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई व प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कांग्रेस का सांकेतिक उपवास

हल्द्वानी। उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह के आह्वान व जिलाध्यक्ष सतीश नैनवाल के दिशा-निर्देश पर आज कुवँरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी और SC जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल के आवास पर भाजपा शासन में बढ़ती महंगाई व प्रदेश की बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्थाओं को लेकर एक घंटे का सांकेतिक उपवास रखा गया। उपवास कार्यक्रम में उपस्थित कांग्रेसजनों ने हाथों में स्लोगन की तख्तियां लेकर सरकार की गलत नीतियों का विरोध किया। उपवास कार्यक्रम में SC जिलाध्यक्ष इन्द्रपाल, ब्लाक अध्यक्ष कांग्रेस कुवँरपुर नीरज रैक्वाल, अर्जुन सिंह बिष्ट, योगेश आर्या, श्यामलाल आर्या, जगदीश आर्य, लक्ष्मण आर्या, विनय आर्या, नारायणन राम आर्या, सागर हन्शी आर्या सभी ने कोविड नियमों का पूर्ण रूप से पालन किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री कर्नाटक की चेतावनी के बाद जागा सिंचाई विभाग, मार्ग सुधारीकरण का कार्य हुआ शुरु 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *