रूद्रपुर ब्रेकिंग : महिला को संतान देने का लालच देकर मंदिर के महंत ने ठगे साढ़े 15 लाख, यौन शोषण भी किया, अब गिरफ्तार

रूद्रपुर। रम्पुरा के दुर्गा मंदिर के महंत ने एक महिला से बच्चे पैदा करने का आशीर्वाद देने की एवज में साढ़े पंद्रह लाख रूपये की ठगी तो की ही उसा यौन शोषण भी किया। अदालत के आदेश के बाद पुलिस ने महंत को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस के मुताबिक ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला करीब पांच साल पहले दुर्गा मंदिर, रम्पुरा निवासी महंत रामभक्त पुत्र अशरफी लाल के संपर्क में आई। महिला निसंतान थी। पर महंत ने अपनी पत्नी के साथ मिलकर पीडि़ता महिला को पूजा-पाठ के माध्यम से बच्चा पैदा करने का झांसा दिया। उसने पूजा के लिए महिला से कई सालों तक 15.50 लाख रुपये लिए।

प्रदेश की ताजा खबरों के लिए जुड़े व्हाट्स एप ग्रुप से 👉 Click Now 👈

महिला महंत के मोहपाश में ऐसी फंसी की वह उसका शारीरिक शोषण भी करने लगा। जब महिला को अपने साथ ठगी का अहसास हुआ तो उसने कोर्ट के माध्यम से आरोपित के खिलाफ मार्च माह में केस दर्ज कराया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी थी। थानाध्यक्ष ट्रांजिट कैंप विनोद फर्त्याल के अनुसार मंगलवार को पुलिस ने आरोपी महंत रामभक्त को उसके घर में दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *