प्रदेश के समस्त जनपदों के ग्राम प्रधान/ पंचायत सदस्य / क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों में निर्वाचन की तिथि हुई निर्धारित

अल्मोड़ा- उत्तराखण्ड राज्य के समस्त जनपदों के प्रधान ग्राम पंचायत सदस्य ग्राम पंचायत सदस्य क्षेत्र पंचायत तथा सदस्य जिला पंचायत के रिक्त पदों / स्थानों पर उप निर्वाचन कराये जाने हेतु समय सारिणी निर्धारित की गई है।

जिला मजिस्ट्रेट/ जिला निर्वाचन अधिकारी विनीत तोमर ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग उत्तराखण्ड देहरादून की अधिसूचना के क्रम में उप निर्वाचन सम्पन्न कराने हेतु विकास खण्डवार निर्वाचन अधिकारी एवं सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है। विकासखण्ड हवालबाग हेतु केशर सिंह बिष्ट, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग, निर्वाचन अधिकारी, रमेश सिंह कनवाल, शैलेन्द्र पाण्डे, सहायक खण्ड विकास अधिकारी हवालबाग, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है। विकासखण्ड लमगड़ा हेतु देशराज, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी लमगड़ा, निर्वाचन अधिकारी, हेम बिष्ट, सहायक विकास अधिकारी, उद्यान, लमगड़ा, किशन सिंह दोसाद सहायक विकास अधिकारी, कृषि, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है।

विकासखण्ड द्वाराहाट हेतु सन्तोष जेठी, खण्ड विकास अधिकारी, द्वाराहाट, निर्वाचन अधिकारी, धन राम सहायक खण्ड विकास अधिकारी, द्वाराहाट, मोहन मित्तल, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है। विकासखण्ड भिकियासैंण हेतु रमेश सिंह बिष्ट, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, भिकियासैंण, निर्वाचन अधिकारी, सुधीर सिंह नेगी सहायक खण्ड विकास अधिकारी, भिकियासैंण, विनय कुमार कुकरेती, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है।

विकासखण्ड भैसियाछाना हेतु हेम चन्द्र काण्डपाल, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, भैसियाछाना, निर्वाचन अधिकारी, तारा चन्द्र आर्या, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, भैसियाछाना, मनोज डंगवाल, सहायक विकास अधिकारी सहकारिता, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है।
विकासखण्ड चौखुटिया हेतु दिलमणि जोशी, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, चौखुटिया, निर्वाचन अधिकारी, हरिकृष्ण आर्या, सहायक खण्ड विकास अधिकारी, चौखुटिया, प्रेम चन्द्र, ज्येष्ठ उद्यान निरीक्षक, चौखुटिया, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है। विकासखण्ड ताड़ीखेत हेतु ललित कुमार महावार, खण्ड विकास अधिकारी, ताड़ीखेत, निर्वाचन अधिकारी, गोपाल सिंह नेगी सहायक खण्ड विकास अधिकारी, ताड़ीखेत, सन्तोष कुमार, सहायक विकास अधिकारी ताड़ीखेत, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है।

विकासखण्ड धौलादेवी हेतु सुन्दर सिंह दरियाल, खण्ड विकास अधिकारी, धौलादेवी, निर्वाचन अधिकारी, किशन राम सहायक खण्ड विकास अधिकारी (प्रथम), धौलादेवी, चन्द्र सिंह रावत, सहायक समाज कल्याण अधिकारी धौलादेवी, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है। विकासखण्ड ताकुला हेतु राजेन्द्र प्रसाद, खण्ड विकास अधिकारी, ताकुला, निर्वाचन अधिकारी, आनन्द बल्लभ भट्ट सहायक खण्ड विकास अधिकारी, ताकुला, रविन्द्र कुमार कोहली, सहायक समाज कल्याण अधिकारी ताकुला, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है। विकासखण्ड स्याल्दे हेतु भीम सिंह नेगी, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, स्याल्दे, निर्वाचन अधिकारी, सौरभ पाण्डे सहायक विकास अधिकारी कृषि, स्याल्दे, सचिन सागर, सहायक विकास अधिकारी उद्यान, स्याल्दे सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है। विकासखण्ड सल्ट हेतु हरीश चन्द्र सुयाल, प्रभारी खण्ड विकास अधिकारी, सल्ट, निर्वाचन अधिकारी, रवीन्द्र सिंह सहायक समाज कल्याण अधिकारी, सल्ट, रोहित कुमार, सहायक उद्यान अधिकारी, सल्ट, सहायक निर्वाचन अधिकारी नामित किये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  लोक कलाकारों ने लोक गायक स्वर्गीय गोविंद सिंह रावल रीठागाड़ी को अर्पित की भावपूर्ण श्रद्धांजलि 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *