किच्छा…खौफ : VIDEO/घर में घुस गया यह वन्यजीव हनी ब्रेजर , मचा हड़कंप

किच्छा। किच्छा के वार्ड नंबर 15 में रहने वाले मनोज कुमार के घर में एक बिल्ली के आकार का वन्य जीव जा घुसने पर हड़कंप मच गया। तुरन्त वन्य जीव की जानकारी स्थानीय नागरिकों ने रेंजर डौली अनिल जोशी को दी। रेंजर द्वारा कमरा बाहर से बंद कर देने के निर्देश देने के बाद टीम को मौके पर भेजा गया। आधे घंटे में रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई।

मौके पर भारी संख्या में लोग मौजूद थे, टीम द्वारा भीड़ को हटाकर रेस्क्यू अभियान प्रारंभ कर दिया गया। वन्य जीव की पहचान हनी ब्रेजर नाम से हुई । आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद वन्य जीव का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया। जिस पर घर स्वामी, स्थानीय लोगों ने राहत की साँस ली ।

देहरादून… ब्रेकिंग : धामी कैबिनेट की पहली की मीटिंग में यूनिफार्म सिविल कोड के लिए समिति बनाने का फैसला

वन्य जीव को रेस्क्यू कर टीम अपने साथ ले गई। वन रेंजर अनिल जोशी द्वारा बताया गया की यह एक दुर्लभ वन्य प्राणी है वन्य जीव अधिनियम में संरक्षित है जिसका मुख्य भोजन मधु मक्खी का शहद है, जंगल से भटक कर आबादी क्षेत्र में पहुंच गया जिसका सकुशल रेस्क्यू कर आरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ दिया गया है।

रेस्क्यू टीम में मनोज जोशी डिप्टी रेंजर, दिनेश पंत वन दरोगा, चंद्र शेखर भट्ट ,अमजद खान, गगनदीप, अर्जुन भाकुनी आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें 👉  हे राम… आठवीं के छात्र के साथ डंडे से यौन शोषण, आंतें हुईं डैमेज; सर्जरी के बाद सुनाई हैवानियत की कहानी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *