विकासनगर… #दुखद: सीढ़ियों से गिरकर महिला की मौत

विकासनगर। तहसील क्षेत्र त्यूणी के अंतर्गत मैंद्रथ गांव निवासी एक महिला घर की ​सीढ़ियों से गिरकर मौत हो गई है। जानकारी के अनुसार त्यूणी थाने में पुलिस को सूचना मिली कि गेट बाजार त्यूणी में एक महिला सीढ़ियों से गिर गयी है। महिला घायल अवस्था में है।

जिस पर मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने महिला को 108 सेवा से पीएचसी त्यूणी उपचार के लिए पहुंचाया। जांच के बाद चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

मृतक महिला की शिनाख्त मीना (45) पत्नी रविदास ग्राम मेंद्रथ हाल निवासी त्यूणी गेट के रूप में हुई। थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार ने बताया कि मंगलवार को महिला के शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *