हल्द्वानी ब्रेकिंग : देर रात चाकू लेकर शहर में घूमते दो गिरफ्तार

हल्द्वानी। पुलिस ने अलग अलग क्षेत्र में दो युवकों को चाकुओं के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों को आज अदालत के समाने पेश किया जाएगा।

पहली घटना एफटीआई गेट से लगभग आधा किमीकी दूरी पर के नजदीक की है। यहां रात्रि गश्त पर निकले अतिरिक्त उपनिरीक्षक मनमोहन सिंह व उनकी टीम ने पुलिस को देखकर भागने का प्रयास कर रहे युवक को पकड़ कर उसकी तलाशी ली तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। आरोपी का नाम मो. रिजवान बताया गया है। बीस वर्षीय रिजवान बनभूलपुरा की वारसी कालोनी का रहने वाला बताया गया है।

दूसरी घटना में हेड कांस्टेबल पूरन सिंह और उनकी चीता टीम ने जेल रोड पर फोरेस्ट कम्पाउण्ड हीरानगर के पास दीवार की आड़ में छिपे व्रूक्ति को पकड़ क उसकी तलाशी के साथ पूछताछ की तो उसके पास से एक चाकू बरामद हुआ। पकड़े गए व्यक्ति का नाम धर्मेन्द्र कश्यप बताया गया है।

34 वर्षीय धमेंद्र पंचशील कालौनी फेज -1 पीलीकोठी रोड मुखानी का रहने वाला बताया जा रहा है। दोनों को आज अदालत में पेश किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  अर्की न्यूज: शिमला सीट के कांग्रेस प्रत्याशी विनोद सुल्तानपुरी पहुंचे, कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत, चुनाव जिताने का लिया संकल्प

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *