हल्द्वानी…जब जाम में फंसा कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या का काफिला

हल्द्वानी। नैनीताल रोड में तैनात पुलिस कर्मियों के उस समय हाथ पांव फूल गए, जब कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या जाम में फंस गईं। उसके बाद सकते में आए पुलिस कर्मी जाम खोलने में जुट गए। करीब 5 मिनट तक कैबिनेट मंत्री जाम में फंसी रहीं।

मंत्री के जाने के बाद कर्मचारियों ने राहत की सांस ली। सोमवार को मंत्री रेखा आर्य को तहसील से देहरादून में में होने वाली वर्चुअल कैबिनेट बैठक में शामिल होना था। रेखा आर्य करीब चार बजे तिकोनिया के पास पहुंच गई थीं। उनके साथ अधिकारियों और सुरक्षा बलों का काफिला भी था। इसी दौरान सफाई कर्मियों का निगम के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन चल रहा था।

इससे तिकोनिया से लेकर रोडवेज बस स्टेशन तक जाम की स्थिति पैदा हो गई। मौके पर वाहनों का जमावड़ा लग गया। इनमें कैबिनेट मंत्री का काफिला शामिल रहा। कैबिनेट मंत्री के काफिले के जाम में फंसने से पुलिस कर्मियों के हाथ-पांव फूल गए।

आनन-फानन में पुलिस कर्मी जाम हटाने में जुट गए। मशक्कत के बाद कैबिनेट मंत्री के काफिले को जाम से बाहर निकाला जा सका। तब जाकर मंत्री वर्चुअल बैठक में शामिल हो पाईं।

करीब 5 मिनट तक कैबिनेट मंत्री को जाम से दो चार होना पड़ा। टीआई राकेश मेहरा ने बताया कि वाहनों के दबाव और सफाई कर्मियों के प्रदर्शन के चलते हल्के जाम की समस्या बनी थी, जिसे तत्काल दूर कर लिया गया था।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन में मां शूलिनी सेवा दल बन रहा गरीबों का मसीहा, 52 शादियों का उठा चुकी है बेड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *