हल्द्वानी… #एक्सक्लूसिव : सबसे ऊंचा तिरंगा कहां है? नगर निगम भूल गया हल्द्वानी के मान व सम्मान के प्रतीक 155 फीट के तिरंगे को, बस पोल दिला रहा झंडे की याद

पंकज जोशी
हल्द्वानी।
राष्ट्रवादी भाजपा के शासन में राष्ट्रीयता के प्रतीक और कुमाऊं के गौरव सबसे ऊंचे तिरंगे को ही नगर निगम भूल गया है। यहां के तिरंगा पार्क में वर्ष 2018 में स्थापित किए गए इस तिरंगे को फहराने का एक मौका संविधान दिवस पर नगर निगम चूक गया।

वर्तमान स्थिति

वर्ष 2018 में हल्द्वानी की परिवर्तन एक संकल्प संस्था की पहल पर जब नगर निगम द्वारा हल्द्वानी के नैनीताल रोड स्थित एक पार्क को विकसित कराकर 155 फीट ऊंचे तिरंगे को फहराया गया तब तमाम नेताओं ने संस्था के इस प्रयास की शान में कसीदे गढ़े थे।

file photo


संस्था ने लगभग एक साल तक इस झंडे की व्यवस्थाएं संभालीं। लेकिन इसके बाद इसे नगर निगम को सौंप दिया गया। तब से नगर निगम इस झंडे के पोल की देखभाल क जिम्मा संभाल रही है। पोल इस लिए कह रहे हैं कि 24 घंटे फहराने की संकल्पना को जमीन पर उतारने के बावजूद पिछले कई महीनों से पोल से झंडा नदारद है।

file photo


155 फीट ऊंचे इस झंडा के पोल पर 30 गुणा 45 फीट आकार का तिरंगा फहराया जाना था। झंडे के निर्माण में लगने वाला कपड़ा पैराशूट में प्रयुक्त होने वाला पॉलिएस्टर होता था, लेकिन यह भी एक बार हवा के कारण फट चुका था। झंडे की स्थापना के वक्त बताया गया था कि यह तिरंगा सातों दिन 24 घंटे लहराएगा। रात में भी झंडा दिखाई पड़े इसके लिए प्रोजेक्शन लाइटों का इंतजाम किया गया था। झंडे को उतारने व चढ़ाने के लिए इलेक्ट्रिक मोटर की व्यवस्था की गई थी।


हालांकि शुरू में परिवर्तन एक संकल्प संस्था ने ही झंडे की व्यवस्था संभाली। संस्था के सचिव विनोद शाही बताते हैं कि आज से लगभग डेढ साल पूर्व संस्था ने नगर निगम को झंडे की व्यवस्थाएं सौंप दी थी। इसके बाद पता नहीं झंडा फहरा रहा है या नहीं।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : लॉर्ड महावीर ग्रुप की प्रबंधक आशिमा जैन बनीं सोलन स्विमिंग एसोसिएशन की जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष

मुंबई… #जागते रहो : द. अफ्रीका से मुंबई लौटा युवक मिला कोरोना पाजिटिव, ओमिक्रॉन की जांच को भेजा सैंपल, उधर वृद्धावस्था आश्रम में 62 लोग कोरोना पाजिटिव मिले

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी न्यूज अपडेट : काशीपुर में सड़क पर नहीं मित्र के घर पर हुई थी हरिपुर नायक निवासी कमल पंत की मौत, आधी रात को की थी एसिडिटी की शिकायत, सुबह बिस्तर पर बेहोश मिले…छोटे भाई ने दिया घटना का विवरण


क्षेत्र के नगर निगम पार्षद व निगम के सदन ने नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र जीत सिंह रोड़ू बताते हैं ”15 अगस्त के दिन तो यहां झंडा फहराया गया था,लेकिन उसके उतारा कब और क्यों गया मुझे नहीं मालूम, मुझे तो यह भी पता नहीं कि संस्था ने इस झंडे का प्रबंधन नगर निगम को सरेंडर कर दिया है। हां यह बात सही है कि फिलवक्त वहां झंडा नहीं लहरा रहा है। संविधान दिवस पर भी झंडा नहीं चढ़ाया गया। जबकि यहां 24 घंटे झंडा लहराने की बात की गई थी। इस मामले को नगर निगम की बैठक में उठाऊंगा, यह तिरंगे के मान व सम्मान का मामला है।”

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : मसूरी के हाथीपांव के पास 500 मीटर गहरी खाई में गिरी हरियाणा के पर्यटकों की कार, तीनों की मौत

हल्द्वानी… #राजनीति: इस बार नैनीताल जिले की तमाम सीटों पर निर्दलीय कसेंगे भाजपा कांग्रेस और आप की नकेल, इन सीटों पर लड़ सकते हैं निर्दलीय

लालकुआं… #अदावत : अब आया बैटल आफ लालकुआं में फोर्थ फैक्टर, मोहन बिष्ट की एंट्री न बिगाड़ दे समीकरण, दुम्का का प्लस प्वाइंट बरेली रोड खतरे में


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *