हल्द्वानी…मुखानी क्रियाशाला का 20वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया, कई लोगों का सम्मान

हल्द्वानी। मुखानी स्थित क्रियाशाला का 20 वां स्थापना दिवस आज धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के नगर आयुक्त पंकज कुमार उपाध्याय बतौर मुख्य अतिथि कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम की अध्यक्षता एनबी गुणवंत ने की तथा संचालन सचिव बिशन सिंह नैनवाल ने किया।


कार्यक्रम का शुभारंभ आचार्य भुवन चंद्र त्रिपाठी ने मंत्रोचारण के साथ किया। उन्होंने क्रियाशाला के बारे में विस्तार से बताया। हरीश चंद्र जोशी शास्त्री द्वारा भी पितृपक्ष में श्राद्ध का महत्व समझाया गया। वक्ताओं में वेद प्रकाश अग्रवाल, ने समिति के कार्यों की प्रशंसा की तथा समिति को अपना सहयोग देने की बात कही। समिति के अध्यक्ष एन वी गुणवंत ने सभी सदस्यों का स्वागत किया।

मुख्य अतिथि पंकज उपाध्याय ने विस्तार से क्रियाकर्म के बारे में जानकारी दी एवं क्रियाशाला के कार्यों की प्रशंसा की। समिति को नगर निगम की ओर से पूरा सहयोग करने का आश्वासन भी उन्होंने दिया।

इस अवसर पर समिति द्वारा डी डी दुमका एवं कल्पना भण्डारी को समानित किया गया। इसी क्रम में समिति के कार्यों की सराहना करते हुए वर्तमान समिति के सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों को भी समिति के संस्थापक देवी दत्त पंत ने अपनी ओर से शॉल ओढ़ा कर सम्मानित किया।

संरक्षक ललिता प्रसाद पंत ने सभा का समापन किया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी रमेश चंद्र पंत, नवीन चंद्र पांडे, पंकज कंसल, आनंद सिंह भाकुनी, नवीन सिंह जलाल, देवकी नंदन जोशी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: लोकतंत्र के महापर्व पर तीन पीढियां ने किया एक साथ मतदान

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *