देहरादून न्यूज : बिष्ट गढ़वाल और गोस्वामी कुमाऊं के लिए बनाए गए आक्सीजन व रेमडेसिवर इंजेक्शन आपूर्ति के लिए नोडल अधिकारी

देहरादून। प्रदेश सरकार ने पीसीएस अधिकारी आईएएस मेहरबान सिंह बिष्ट को गढ़वाल मंडल में आक्सीजन और सैमडेसिवर इंजैक्शनों की आपूर्ति के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। इसी प्रकार पीसीएस अधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी को कुमाऊं मंडल के लिए नोडल अधिकारी बनाया गया है। दोनों अधिकारी आक्सीजन और रेमडेसिवर इंजेक्शन की आपूर्ति को लेकर जिला प्रशासनों और सरकार के बीच पुल का काम करेंगे। आईएएस सचिन कुर्बे इसी मामले के स्टेट नोडल अधिकारी बनाए गए थे। अब दोनों मंडलों के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सम्मान : नेपाल से सम्मानित होकर लौटे रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *