शिमला : चौपाल के संराह मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त, तीन की मौत

शिमला।हिमाचल के शिमला जिले के चौपाल में संराह मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें 4 लोग सवार थे। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि एक घायल हो गया।


बुधवार देर रात करीब 8 बजे चफलाह के पास यह हादसा हुआ। हादसे के समय वाहन में चार लोग सवार थे, जिसमें तीन की मौत हो गई है। मृतकों की पहचान चालक डिमो गांव निवासी 42 वर्षीय कमल देव दत्त गढ़वाली के रूप में हुई है। जो सराहं में दुकान करता था। दूसरे मृतक की पहचान संराह निवासी 33 वर्षीय राजेश कुमार के रूप में हुई है।


तीसरे मृतक की पहचान जसौत गांव निवासी 35 वर्षीय देवदत्त शर्मा के रूप में हुई है।


घायल की पहचान बनोटी संराह निवासी 35 वर्षीय दिनेश कुमार झरटा के रूप में हुई है। उधर, एसपी शिमला संजीव गांधी के अनुसार पुलिस ने सड़क हादसे में मुकदमा दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है।


चारों लोग वाहन में सवार होकर धबास से संराह की ओर आ रहे थे। बीच जैसे सभी धबास कैंची से करीब 4 किलोमीटर आगे चफलाह मोड़ पर पहुंचे तो गाड़ी अनियंत्रित होकर सरांह सड़क से नीचे करीब चार सौ मीटर गहरे नाले में जा गिरी।

यह भी पढ़ें 👉  30 अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

चारों व्यक्तियों को स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में उपचार के लिए सिविल अस्पताल चौपाल पहुंचाया लेकिन यहां डाक्टरों ने तीन व्यक्तियों को मृत घोषित कर दिया। घायल का सिविल अस्पताल में उपचार चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर नगर परिषद का कूड़ा स्टोर जल कर राख

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *