ब्रेकिंग उत्तराखंड : यहां झगड़े के बाद गुस्साई पत्नी ने कुल्हाड़ी से काट डाला पति, गिरफ्तार

उत्तरकाशी। जनपद के दारासौ के हिमरौल गांव में एक बीवी ने अपने ही पति की कुल्हाड़ी से काट कर हत्या कर दी। पुलिस राजस्व मौके पर पहुंच गई है। महिला को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों का 2 साल पूर्व ही प्रेम विवाह हुआ था।
घटना उत्तरकाशी जनपद के राजस्व क्षेत्र दारासौं के हिमरौल गांव की है। यहां के रहने वाले 22 वर्षीय जसपाल का दो साल पहले 21 वर्षीय काजल के साथ प्रेम विवाह हुआ था। काजल का मायका टिहरी जिले के कंडीसौड़ में बताया जा रहा है। जसपाल गांव में ही ध्याड़ी-मजदूरी करता था। दोनों के बीच कल शाम दोनों के बीच विवाद हुआ, झगड़ा इतना बढ़ा कि काजल ने जसपाल के सिर पर कुल्हाड़ी से प्रहार कर दिया। जिससे जसपाल की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना आज सुबह मिलने पर नायब तहसलीदार जगेंद्र चौहान दल बल के साथ तुरंत मौके पर पहुंचे। राजस्व पुलिस ने महिला के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी महिला के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मानपुरा पुलिस ने दो किलो गांजे के साथ बाइक सवार दबोचा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *