ब्रेकिंग, कालाढूंगी के घटघड में  सड़क हादसा दो की मौत कई घायल

नैनीताल। थाना कालाढूंगी क्षेत्र में घटघड में  सड़क हादसे में दो लोगों की मौत और कई के घायल होने की खबर है।

पुलिस के अनुसार दो लगभग- 05:50 बजे कालाढूंगी क्षेत्र में नैनीताल की तरफ जाने वाली रोड़ में घटगड़ के पास एक *टेंपो ट्रैवलर UP-16-ET-6080 दुर्घटनाग्रस्त  होकर सड़क पर पलट गई।

सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष कालाढूंगी की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुँची। जिसमें 21 (14 लड़के 7 लड़कियां)+1(चालक) जिन्हें मौके से तत्काल को रेस्क्यू कर नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। जिसमें उपचार के दौरान 2 लोगों की मृत्य हो गई। 

 चालक से पूछताछ पर सड़क दुर्घटना का कारण ब्रेक फेल होना बताया गया। इस घटना में मरने वालों में  सयोनी दूबे उम्र 28 वर्ष,जया शाक्या उम्र -23 वर्ष और घायलों में शिखा, अभिरोम (घायल), छवि (घायल), प्राची, मुस्कान, नवनीत, सागर (घायल), प्रियांशु, गणेश, अभिनव, विशाल, बॉबी, दीपक (घायल), विष्णु, पारस (घायल), पवन, सुमित, मुकेश, आदर्श, उमेश कुमार(चालक) शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : यमुनोत्री मार्ग पर पहाड़ी से गिरे पत्थर की चपेट में आया स्वर्णकार, मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *