रुद्रपुर न्यूज : कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को मिला शहीद भगत सिंह के भान्जे प्रो. जगमोहन सिंह का आशीर्वाद

रुद्रपुर। उधमसिंह नगर —नैनीताल सीट से कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने आज रुद्रपुर विधानसभा अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में नुक्कड़ सभा और व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान भूरारानी क्षेत्र में हुई नुक्कड़ सभा में भाजपा राज में बेतहाशा बढ़ती महंगाई और घटते रोजगार से क्षुब्ध कई जमीनी भाजपा कार्यकर्ताओं शेखर विश्वास, कन्हैया लाल, सुरेंद्र पाल, विकास बिष्ट, पवन बिष्ट ने भाजपा छोड़ कांग्रेस का हाथ थामा।


सभी ने एक स्वर में भाजपा हटाओ देश बचाओ के नारे के साथ कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को आश्वस्त किया कि इस बार रुद्रपुर परिवर्तन का साक्षी बनेगा।


शहीद-ए-आज़म भगत सिंह जी के भान्जे प्रो. जगमोहन सिंह ने नुक्कड़ सभा में पहुंच कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी को जीत का आशीर्वाद दिया। विधायक आदेश चौहान ने कहा कि तराई के किसान और उत्तराखंड के जवान भाजपा राज में सबसे ज्यादा उपेक्षित है।


पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन ने कहा कि इस बार भाजपा धर्म जाति के नाम पर कोई खेला नहीं कर पायेगी, जनता जागरूक है और परिवर्तन का मन बना चुकी है। महानगर अध्यक्ष सी पी. शर्मा ने कहा कि महानगर कांग्रेस भाजपा की पोल खोलने के संकल्प के साथ धरातल पर उतर चुकी है और घर-घर जाकर कांग्रेस प्रत्याशी का प्रचार कर रही है।

पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष मीना शर्मा ने कहा कि बेटी अंकिता भंडारी को अभी तक न्याय नही मिल पाया और उल्टा दोषियों को बचाने का कार्य भाजपा सरकार द्वारा किया जा रहा है। भाजपा राज में माताएं बहनें सुरक्षित नहीं है। बेटी बचाओ का नारा खोखला साबित हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  1 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल


आज कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी ने मुकुंदपुर, आनंद खेड़ा, ग्राम शिवपुर, बागवाला, भगवानपुर, फुलसुंगा, ग्राम भुरारानी, ट्रांजिट कैम्प, भदईपुरा और आदर्श इंदिरा बंगाली कॉलोनी में नुक्कड़ सभायें और जनसंपर्क किया।

इस दौरान जिलाध्यक्ष हिमांशु गाबा, युवक कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, अनिल शर्मा, हरीश पनेरू, सचिव संगठन नवनीत सती, सुभाष बेहड़, शिल्पी अरोड़ा, मोहन खेड़ा, ओशियन सिंह यादव, ओंकार ढिल्लन, डॉ. रवि चौपड़ा, आप नेता डॉ नारायण हालदार, सुभाष व्यापारी, संदीप चीमा, सरदार गुरबक्श सिंह, भाकपा माले नेता अनिता, मोनिका, प्रीति, प्रकाश सरकार, योगेश चौहान, मन्नू चौधरी, रमेश शर्मा, मनीष बावरा, अमन जौहरी, कशिश खेड़ा, सुनील जड़वानी, हरेंद्र पाल, गुरमीत चीमा, किशोर सावंत, प्रेम सिह, मनोज देवराड़ी, ग्राम प्रधान विकास सरकार, सरदार साहब सिंह सहित दर्जनों कांग्रेस नेताओं और इंडिया गठबंधन नेताओ ने कांग्रेस प्रत्याशी प्रकाश जोशी के चुनाव प्रचार में सहयोग दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : चलती ट्रेन के गेट पर मोबाइल छीना, लूट का शिकार युवक की गिरकर मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *