वारदात…#देहरादून : दो जगह फायरिंग, एक की मौत, एक घायल

देहरादून। दून में दो जगह फायरिंग की घटनाओं से दहशत फैल गई। इसमें एक की मौत हो गई, जबकि एक घायल है। पहली घटना प्रेमनगर और दूसरी मसूरी रोड स्थित कॉम्प्लेक्स में हुई।


प्रेमनगर थानाध्यक्ष कुलदीप पंत ने बताया कि राहुल (23 वर्ष) पुत्र माधव निवासी निकट पोस्ट ऑफिस प्रेमनगर शुक्रवार रात घर के पास पार्क में बैठा था। तभी बाइक सवार बदमाश आए। उन्होंने राहुल को एक के बाद एक तीन गोलियां मार दीं। पहली गोली राहुल के लीवर को पंचर कर पार निकल गई।

दूसरी गोली जांघ और तीसरी जांघ के नीचे लगी। घायल को गंभीर हालत में दून अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां शनिवार सुबह उसकी मौत हो गई। एसपी सिटी सरिता डोभाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि युवक पर हमला करने वालों का पता लग गया है।

उन्होंने बताया कि आपसी रंजिश में गोली चलाई गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। इसके लिए प्रेमनगर थाना क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया।


दूसरी घटना में मसूरी रोड पर किसी बात को लेकर एक युवक ने कॉम्प्लेक्स संचालक को शुक्रवार रात गोली मार दी। पुलिस ने बताया कि गोली युवक के पेट में लगी है, जिसे गंभीर हालत में मसूरी रोड स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  घर के आगे पड़ा मिला निजी कर्मचारी का शव

राजपुर थानाध्यक्ष मोहन सिंह ने बताया कि घायल की पहचान पुनीत खरोला (23 साल) निवासी बकराल गांव रूप में हुई। पुनीत मसूरी रोड स्थित डग स्टोर कॉम्प्लेक्स के मालिक हैं। शुक्रवार रात वह कॉन्प्लेक्स में आए थे। बताया जा रहा है कि वहां उनका किसी से विवाद हुआ, जिस पर युवक ने गोली चला दी।

यह भी पढ़ें 👉  बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे ने कैंची धाम के दर्शन किए, देखें वि​डियों

मसूरी रोड के एक अस्पताल में पुनीत का उपचार चल रहा है। पुलिस इस कॉम्प्लेक्स में मिले फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश की। इस मामले में एक आरोपी को पुलिस ने शानिवार को धर दबोचा। उससे पूछताछ जारी है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हल्द्वानी: ओखलकांडा के पूर्व ब्लॉक प्रमुख स्व. शेर सिंह नौलिया की पत्नी रीता नौलिया का निधन, अंतिम संस्कार कल


एक अन्य मामले में डिफेंस कालोनी में कार में रखी लाइसेंसी पिस्तौल व कारतूस चोरी हो गए। नेहरू कालोनी थाना पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। नेहरू कालोनी के इंस्पेक्टर सतबीर बिष्ट के अनुसार शिकायतकर्ता इंद्रमणि गैरोला निवासी डिफेंस कालोनी ने बताया कि 19 अक्टूबर की रात उन्होंने अपनी कार घर के बाहर खड़ी की थी। उनकी लाइसेंसी पिस्तौल और 23 कारतूस कार में ही रह गए, जिन्हें रात में अज्ञात व्यक्ति ने कार से चोरी कर लिया। 20 अक्टूबर को उन्हें चोरी की जानकारी हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *