सुप्रभात, जानिए आज का पंचाग, भगवान श्रीकृष्ण के भजनों से करें दिन का शुभारंभ, पढ़िए आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 241वॉ दिन है। साल में अभी और 124 दिन शेष हैं। आज वर्ष का 34वां रविवार है। वर्ष का यह 34 वां सप्ताह समाप्त हो रहा रहा है।

29 अगस्त 2021, रविवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, आयनः दक्षिणायन, ऋतुः शरद ऋतु, मासः- भाद्र माह, पक्षः- कृष्ण पक्ष, तिथि – सप्तमी तिथि 23:27:10 तक तदोपरान्त अष्टमी तिथि, तिथि स्वामीः सप्तमी तिथि के स्वामी भगवान सूर्य और अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी है। नक्षत्र – कृतिका नक्षत्र समस्त, नक्षत्र स्वामीः- कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य हैं।
योगः- व्याघात 06:00:23 तक। गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 03:34:00 PM बजे से 05:10:00 PM बजे तक, दिशाशूलः- रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। राहुकालः- राहु काल 05:10:00 PM बजे से 06:46:00 PM तक, तिथि का महत्वः- इस तिथि में ताड़ का सेवन नहीं करना चाहिए तथा यह तिथि राज सम्बन्धी कार्यों के लिए, विवाह, अन्नप्राशन व गृह प्रवेश के लिए शुभ है।
सूर्योदयः- प्रातः 05:42:00, सूर्यास्तः- सायं 06:18:00

जन्मदिन की पूर्व बेला पर करें देवकी नंदन, यशोदा के लाल भगवान श्रीकृष्ण के स्मरण से दिन का श्रीगणेश

29 अगस्त का इतिहास
वर्श 1807 में सर आर्थर वेलेस्ले नेतृत्व में ब्रिटिश सेना ने कोज की लड़ाई में कोपेनहेगन के बाहर डेनिश मिलिशिया को हराया था। 1825 में इसी दिन पुर्तगाल ने ब्राजील की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। 1831 में आज के ही दिन माइकल फैराडे ने विद्युत चुम्बकीय प्रेरण (चुम्बकीय प्रभाव) की खोज की थी। वर्ष 1842 में इसी दिन नानकिंग की संधि के साथ ही ओपियम युद्ध समाप्त हो गया था। 1885 में आज के ही दिन गॉटलिब डेमलर ने दुनिया की पहली मोटरसाइकिल, रीटवेगन को पेटेंट कराया था। और 1898 में इसी दिन गुडियर टायर कंपनी की स्थापना हुई थी।
वर्ष 1903 में इसी दिन पांच बोरोडिनो-वर्ग युद्धपोतों में से लास्ट स्लाव लॉन्च किया गया था। 1904 – सेंट लुईस (अमेरिका) में तीसरे ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई थी। 1907 में इसी दिन निर्माण के दौरान क्यूबेक ब्रिज गिर गया जिसमे 75 श्रमिकों की मौत हुई थी। 1911 में आज के ही दिन कनाडाई नौसेना सेवा रॉयल कनाडाई नौसेना बन गयी थी। वर्ष 1916 में आज के ही दिन संयुक्त राज्य अमेरिका ने फिलीपीन स्वायत्तता अधिनियम पारित किया था और वर्ष 1932 में अंतरराष्ट्रीय युद्ध निरोधक समिति का एमस्टर्डम में गठन हुआ था।
1945 ने इसी दिन ब्रिटेन ने हांगकांग को जापान से मुक्त किया था। 1947 में भारतीय संविधान सभा द्वारा संविधान का मसौदा तैयार करने के लिये डॉ॰ भीम राव अंबेडकर की अध्यक्षता में प्रारूप समिति का गठन किया गया था। 1949 में सोवियत संघ ने अपने पहले परमाणु बम का परीक्षण किया। 1953 में आज के ही दिन सोवियत संघ रूस ने पहला हाइड्रोजन बम विस्फोट किया था।
1957 में आज के ही दिन कांग्रेस ने नागरिक अधिकार अधिनियम 1957 पारित किया था। 1958 में संयुक्त राज्य वायु सेना अकादमी कोलोराडो स्प्रिंग्स, कोलोराडो में खुली थी। 1965 में आज के ही दिन मिथुन वी अंतरिक्ष यान पृथ्वी पर वापस लौट आया था और 1987 में इसी दिन महिलाओं की उंची कूद में बुल्गारिया की स्टेडका कोस्टांडिनोवा ने विश्व रिकार्ड बनाया था।
वर्ष 1991 में आज के ही दिन डेकाथलोन में 8812 अंकों के साथ डेन ओब्रिवन ने विश्व रिकार्ड बनाया था। 1991में आज के दिन सोवियत संघ के सुप्रीम संघ ने सोवियत कम्युनिस्ट पार्टी की सभी गतिविधियों को निलंबित कर दिया था। वर्ष 1997 में इसी दिन नेटफ्लिक्स को इंटरनेट डीवीडी किराए पर लेने की सेवा के रूप में लॉन्च किया गया था। वर्ष 2003 में आज ही के दिन इराक़ में शिया मुस्लिम नेता अयतोला सईद मोहम्मद बाकिर अल-हाकिम की हत्या कर दी गई थी। वर्ष 2005 में आज के हदन आए कैटरीना लुइसियाना तूफान ने फ्लोरिडा पैनहाउंडल के अधिकांश अमेरिकी खाड़ी तट को नष्ट कर दिया था। जिसमें 1,836 लोग मारे गए और 125 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। और 2012 मिश्र की सेना द्वारा चलाए गए ईगल अभियान के दौरान 11 संदिग्घ आतंकवादी मारे गए थे।

29 अगस्त को जन्मे व्यक्ति
1632 आज के ही दिन में जॉन लॉक अंग्रेजी दार्शनिक, चिकित्सक का जन्म हुआ था। वर्ष 1905 में इसी दिन भारतीय हॉकी खिलाड़ी (हॉकी के जादूगर) मेजर ध्यानचंद का जन्म हुआ था।
1915 में इसी दिन स्वीडिश अभिनेत्री इंग्रिड बर्गमैन का जन्म हुआ था।
और 1958 में इसी दिन अमेरिकी गायक-गीतकार, निर्माता, नर्तक, अभिनेता माइकल जैक्सन का जन्म हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  बिलासपुर... जनता वोट की चोट से देगी कांग्रेस को जवाब : महेंद्र धर्माणी

29 अगस्त को हुए प्रसिद्द व्यक्तियों के निधन
1966 को आज के ही दिन मिस्र के सिद्धांतवादी, लेखक, कवि सय्यद कुतुब का निधन हुआ था। 1976 में आज के ही दिन अग्रणी बांग्ला कवि, संगीतज्ञ काज़ी नज़रूल इस्लाम का निधन हुआ था।1982 में आज के ही दिन स्वीडिश अभिनेत्री इंग्रिड बर्गमैन का निधन हुआ था। 1877 में आजह के इसी दिन अमेरिका के दूसरे राष्ट्रपति ब्रिघम यंग का निधन हुआ था। 1994 आज के ही दिन बांग्ला लेखक एवं पत्रकार तुषार कांति घोष का निधन हुआ था।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ ब्रेकिंग : मात्र पुलिस विभाग ही खनन माफिया पर कर रहा कार्रवाई, अन्य विभाग गहरी नींद में : हंडूर पर्यावरण संस्था

महत्त्वपूर्ण उत्सव और दिवस

भारत का राष्ट्रीय खेल दिवस (मेजर ध्यानचंद का जन्म दिवस)
परमाणु परीक्षण विरोधी अंतरराष्ट्रीय दिवस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *