सुप्रभात…आज का पंचांग, धनवान बनने के दस उपाय, आज होने वाली परीक्षा और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

08 जुलाई 2022, शुक्रवार, यूजीसी नेट 2022 की परीक्षा, भढ़ली नवमी, गुप्त नवरात्र समाप्त, सूर्योदयः प्रातः 05:15:00, सूर्यास्तः सायं 06:45:00,
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, ग्रीष्म ऋतु, आषाढ़ा माह, शुक्ल पक्ष, नवमी तिथि 18:25:00 तक समाप्ति तदोपरान्त दशमी तिथि प्रारम्भ, नवमी तिथि की स्वामिनी माँ दुर्गा जी हैं। तथा दशमी तिथि के स्वामी यमराज जी है। चित्रा नक्षत्र 12:14:00 तक समाप्ति तदोपरान्त स्वाति नक्षत्र, चित्रा नक्षत्र के स्वामी मंगल देव हैं तथा स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं, शिव 10:11:32 तक तदोपरान्त साध्य, शुभ गुलिक काल 07:13:00 A.M से 08:57:00 A.M तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए। आज का राहु काल 10:41:00 से 12:25:00 तक, इस तिथि में मांगलिक कार्य करना वर्जित है ।
धनवान बनने के दस उपाय

यूजीसी नेट 2022 की परीक्षाएं आज से
यूजीसी नेट 2022 एग्जाम सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी गई है। 8 जुलाई से शुरू होने वाली यूजीसी नेट 2022 परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट ugcnet.nta.nic.in पर एग्जाम सिटी के अलॉटमेंट की जानकारी देख सकते हैं। यूजीसी नेट का पहला बैच 4 दिनों में शुरू होने वाला है।
यूजीसी नेट परीक्षा 8 जुलाई, 9, 10, 11, 12 और 12, 13, 14 अगस्त 2022 को आयोजित की जाएगी। जब से कोरोना महामारी आई है यूजीसी दो सेशन की परीक्षा को एक साथ मर्ज करके आयोजित कर रहा है। इस बार 8 जुलाई से होने वाली परीक्षा दिसंबर 2021 और जून 2022 के लिए होगी।

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1914 – भारतीय मार्क्सवादी राजनितिज्ञ (पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री) ज्योति बसु का जन्म हुआ था।
1937 – हिन्दी के प्रसिद्ध उपन्यासकार, सशक्त कथाकार, नाटककार और आलोचक गिरिराज किशोर का जन्म हुआ था।
1958 – हिन्दी फिल्म अभिनेत्री, (काला पत्थर) (दीवार) नीतु सिंह का जन्म हुआ था।
1972 – भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्य​तिथि
2007 – भारत के 11 वें प्रधानमंत्री चन्द्रशेखर सिंह का निधन हुआ था।
‍‍आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि- आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहेगा। आपके स्थाई काम यथावत चलते रहेंगे। लेकिन जीवनसाथी के साथ विवाद होने की संभावना बन रही है। गलत निर्णयों के कारण भी आप चिंता में रह सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।
वृष राशि- आज आपकी पहले से चली आ रही किसी समस्या का स्थाई समाधान हो सकता है। आपके परिवार में खुशी का माहौल बना रहेगा। यदि आपका जीवन साथी से मतभेद चल रहा हैं तो, आज सुलह की कोशिश करें,आपके संबंध सुधर सकते हैं। आप युवा वर्ग से हैं,तो आज आपका प्रेम संबंध स्थापित हो सकता है।
मिथुन राशि-आज आपके प्रतिद्वन्दी या शत्रु परास्त होंगे। आपको किसी निजि परिजन की ओर से प्रसन्नता मिल सकती है। आपके रुके हुए कार्य पुरे होंगे। यदि आपका कहीं पैसा रुका हुआ है,तो आज वापस आने की पूरी संभावना है। वेरोजगार लोगों के लिए भी आज का दिन शुभ और सफलता का सूचक है।

कर्क राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभ कारक है, लेकिन आज लेनदेन से बचना होगा क्योँकि आर्थिक हानि की संभावना बन रही है। सन्तान पक्ष से भी किसी विषय को लेकर आप चिंता में रह सकते हैं।

सिंह राशि-आज आपको अपनी दिनचर्या सुनिश्चित करनी होगी। अन्यथा आप बेमतलब के कामों में समय खराब कर सकते हैं। धन का दुरुपयोग भी संभव है। माता और स्थाई संपत्ति को लेकर भी आप परेशान रह सकते। अतः आज आपको संयम और धैर्य के साथ दिन व्यतीत करना होगा।
कन्या राशि-आज आपके विचार काफी रचनात्मक रहेंगे। यदि आप व्यवसाय से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आप व्यवसाय संबंधी कोई नया प्रयोग भी कर सकते हैं, जिसमें आपको आशानुकूल परिणाम भी मिलेंगे। अन्य कार्य क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन उन्नति और सफलता कारक है। विपरीत लिंगी के प्रति आपका आज अधिक आकर्षण रह सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  बद्दी की दो फैक्ट्रीयों में लगी भीषण आग,कारणों का नहीं पता

तुला राशि-आज आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक द्वन्द अथवा मानसिक विचलन के कारण आप परेशान रह सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपका कार्य स्थल में किसी से वाद-विवाद हो सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण भी आप किसी विवाद में उलझ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  स्वास्थ्य विभाग के साथ अब केमिस्ट एसोसिएशन भी लेंगे टीबी संभावितो के सैंपल

वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है। आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है, नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को उन्नती और प्रगतिकारक अवसर मिल सकते हैं। जो लोग रोजगार के लिए प्रयत्नशील हैं, उन्हें भी अच्छे अवसर मिल सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ पुलिस ने झिड़ीवाला में एक युवक से पकड़ी 1320 नशीली गोलियां, युवक को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

धनु राशि-आज आपको काफी संभलकर चलने की जरूरत है। खासकर यदि आपको किसी विषय-वस्तु से संबंधित निर्णय लेना हो तो,बहुत विचार की जरूरत है।किसी नये काम की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज विचार टाल दें।
मकर राशि-आज आपको किसी परिवारी जन के कारण प्रसन्नता मिल सकती है। यदि आप अविवाहित हैं, और रिश्ता ढूंढ़ रहे हैं, तो आज आपको किसी संम्पन्न घर से रिश्ता मिल सकता है। आज आपको धन का लाभ भी हो सकता है।
कुम्भ राशि-आज आपका कोई विशेष कार्य सिद्ध हो सकता है।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको कोई उपलब्धि या पदोन्नति मिल सकती है। व्यवसाय में भी धन लाभ की संभावना है। अन्य कोई आप कर रहे हैं, तो उसमें आज सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।
मीन राशि-आज आपको नियमित कार्यों में ही अधिक समय देना होगा। किसी नई गतिविधि से जुड़ना उचित न होगा। यदि आप सरकारी कर्मचारी हैं, तो आज आपको कार्य स्थल में सावधानी से रहना होगा। अन्यथा किसी आरोप-प्रत्यारोप का सामना करना पड़ सकता है। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा है,ख़ासकर जो किसी किसी उच्च शिक्षण संस्थान या पसंदीदा विषय में प्रवेश पाना चाहते हैं।
आपका दिन शुभ हो!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *