सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास, आज का भजन और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

5 अगस्त 2022,. शुक्रवार, विश्व ट्रैफिक लाइट दिवस, सूर्योदय: प्रातः 05: 2 6: 00, सूर्यास्त: सायं 06: 34: 00
आज का पंचांग
विक्रम संवत: 2079, शक संवत: 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, अष्टमी तिथि 11: 10: 00 तक तदोपरान्त नवमी
तिथि, अष्टमी तिथि के स्वामी भगवान शिव जी हैं तथा नवमी तिथि की स्वामिनि दुर्गा जी हैं। स्वाति 17: 52 5 00 तक तदोपरान्त विशाखा
नक्षत्र, स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव हैं तथा विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु है।
शुभ योग 02: 52: 00 तक तदोपरान्त शुक्ल योग, शुभ गुलिक 07: 25: 00 एएम से 09: 05: 00 एएम तक, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए, राहु काल 10: 46: 00 पीएम से 12ः 26: 00 पीएम तक, यह तिथि आभूषणए रत्न खरीदने और धारण करने के लिए शुभ है।

आज का भजन

https://youtu.be/jkiTxZLDi-E

आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म
1890: मराठी साहित्यकार एवं प्रसिद्ध समाजसेवी दत्तो वामन पोतदार का जन्म हुआ था।
1890: चाँद पर कदम रखने वाले दुनिया के पहले अंतरिक्ष यात्री नील आर्मस्ट्रांग का जन्म हुआ था।
1915: प्रसिद्ध कवि शिवमंगल सिंह सुमन का जन्म हुआ था।
1947: हिन्दी के प्रसिद्ध कवि वीरेन डंगवाल का जन्म हुआ था।
1975: बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री काजोल का जन्म हुआ।
1987: भारतीय अभिनेत्री जेनेलिया डिसूजा का जन्म हुआ।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1998: बुल्गारिया के 36वें प्रधानमंत्री टोडर ज़िकोव का निधन हुआ था।
1950: भारत के प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी और असम के प्रथम मुख्यमंत्री गोपीनाथ बोरदोलोई का निधन हुआ था।
2000: भारत के महान् और ख्यातिप्राप्त क्रिकेटरों में से एक लाला अमरनाथ का निधन हुआ था।
2014: प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट, जिन्होंने चाचा चौधरी कार्टून चरित्र बनाया प्राण कुमार शर्मा का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ रहने वाला है। कामकाज यथावत चलते रहेंगे। नये काम की शुरुवात में थोड़ा अड़चने आ तो सकती हैंएलेक़िन सुधरने की संभावना भी बनी रहेगी। लम्बित निर्माण कार्यों को शुरू करने का मन भी आप बना सकते हैं। घर में धार्मिक कार्य का आयोजन भी संभव है। साझेदारी के काम में लाभ की अच्छी स्थिति बन रही है।परिजनों से बिगड़े रिश्तों को सुधारने में भी आपको सफलता मिल सकती है। आपके प्रेम विवाह में आने वाली बाधाएं दूर हो सकती हैं।
वृष राशि.आज का दिन भी आपके लिए उन्नतिऔर प्रगतिकारक कारक रहने वाला है। आपके रुके हुए व अधूरे कार्य प्रगति की ओर बढ़ने शुरू होंगे। करियर से जुड़े लोगों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे। सामाजिक क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज सहानुभूति व प्रसंशा मिल सकती है। धन संबंधी उलझे व अटके मामले सुधरने शुरू होंगे। कॉन्ट्रैक्ट वेश पर काम करने वालों को नये प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बन रही है।

मिथुन राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आने वाली अड़चने धीरे.धीरे कम होनी शुरू होंगी। आपको रोज़गार स्थापना के लिए सहयोग मिल सकता है। यदि आप किसी प्रोजेक्ट के बारे में अथवा करियर संबंधी प्रस्तुतिकरण (प्रजेंटेशन) देने जाने वाले हैं, तो आप निश्चित सफल होंगे। आप घर के लिए कोई उपयोगी वस्तु भी ख़रीद सकते हैं। दाम्पत्य जीवन में भी मधुरता बढ़ेगी।

कर्क राशि. आज का दिन भी आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। कामकाज में आज भी आपको विशेष ध्यान देना होगा। पारिवारिक माहौल भी तनावपूर्ण रह सकता है। आत्मविश्वास में कमी व तनावग्रस्त रहने की भी संभावना है। कुल मिलाकर आज का आपके संघर्षकारक रह सकता है। दिन को अनुकूल बनाने के लिए शिवलिंग का पंचामृत से अभिषेक करें और फिर ॐ सों चन्द्रमसे नमः मंत्र का 108 बार जप करें ।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन: किसानों से 18हजार क्विंटल गेहूं का बीज खरीदेगा विभाग, 4दिन बाद शुरू होगी कटाई

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। यद्यपि करियर से जुड़े काम यथावत चलते रहेंगे।लेक़िन अन्य प्रस्तावित कार्यों में विघ्न-बाधा उत्पन्न होने की संभावनाएं बन सकती हैं। अनावश्यक धन ख़र्च भी हो सकता है। लेक़िन यदि आपकी विदेश संबंधी कोई योजना है, तो उसमें अचानक स्थितियां आपके अनुकूल बन सकती है। शारीरिक चोट व कष्ट की भी संभावना बन सकती है। उपायय आदित्य ह्र्दयस्तोत्र का पाठ करें।
कन्या राशि. आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। धनलाभ की अच्छी संभावनाएं बन रही है।आपका रुका हुआ पैसा वापस आ सकता है। आप धर्म के कार्य में पैसों का सहयोग कर सकते हैं। करियर में भी आपको कुछ उन्नतिकारक मौके मिल सकते हैं। लेक़िन थोड़ी भी असावधानी के कारण धन का अपव्यय भी हो सकता है। स्वास्थय संबंधी समस्या भी रह सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डबल मंडी के दिन बढ़े मटर के दाम, आया 2रुपए का उछाल, करसोग के मटर की बढ़ी डिमांड

तुला राशि.आज का दिन भी आपके लिए शुभ एवं उन्नतिकारक रहने वाला है। आपके स्थाई कामकाज यथावत चलते रहेंगे। किसी कार्य विशेष की सफलता से आपको प्रसन्नता मिल सकती है। आप अपनी सकारात्मक सोच से कामकाज से जुड़ी उलझनों को कम करने में सफल हो सकते हैं। नौकरी में अचानक स्थानांतरण का योग भी बन सकता है। इसी प्रकार आज भी अनावश्यक धन खर्च की संभावना बन रही है।अतः धन प्रबंधन पर ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है। करियर में आज भी उन्नति व प्रगति की संभावना बन रही है। आपके सोचे हुए काम शुरु हो सकते हैं। लेक़िन भागदौड़ थोड़ा अधिक हो सकती है।किसी कार्य विशेष को लेकर परिजनों का सहयोग भी मिल सकता है। लेक़िन अकारण मानसिक तौर पर आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। किसी भी व्यक्ति पर अधिक विश्वास करना हानिकारक हो सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ पुलिस ने झिड़ीवाला में एक युवक से पकड़ी 1320 नशीली गोलियां, युवक को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

धनु राशि.आज का दिन भी आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। करियर में उत्तरोत्तर उन्नति व प्रगति की संभावनाएं बनती रहेंगी। नई व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ने का आपका रुझान बन सकता है। घर के निर्माण के बारे में भी आप विचार बना सकते हैं। स्थानपरिवर्तन की संभावना भी बन रही है। क्रोध की अधिकता व नज़दीकी लोगों से आज भी मनमुटाव की स्थिति बन सकती है।

मकर राशि.आज का दिन आपके लिए थोड़ा संघर्षकारक रहने वाला है। करियर संबंधी अनावश्यक भागदौड़ आज भी बनी रहेंगी। फलस्वरूप मानसिक तनाव बढ़ सकता है। धन अपव्यय की भी संभावना बन रही है। प्रस्तावित कार्य भी बाधित हो सकते हैं। अतःनियमित कार्यों में ही आपको केन्द्रित रहना चाहिए। और जोखिम वाले कार्य हाथ में नही लेने चाहिए। दिन की अनुकूलता के लिए शनि स्तोत्र का पाठ करें।
कुम्भ राशि.गत दिनों की भाँति आज का दिन भी आपके लिए कामकाज की दृष्टि से शुभ रहने वाला है। करियर में सुधार की स्थिति बनी रहेगी। करियर से जुड़े महत्वपूर्ण लोगों से संबंध मजबूत होंगे। बहुत समय से रुकी हुई कोई योजना अथवा कार्य पूरा होगा।लेक़िन कुछ स्वास्थ्य कारणों से आप चिन्तित रह सकते हैं। पति-पत्नी में भी मतभेद उभर सकते हैं। उपाय.शनि चालीसा का पाठ करें।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। करियर संबंधी भागदौड़ आज भी रह सकती हैं। लेकिन आपके सकारात्मक प्रयासों से लाभ के साधन यथावत बने रहेंगे। नये कार्यों की शुरुवात में बाधाऐं आ सकती हैं। धन अपव्यय की संभावना भी बनी रहेंगी। मानसिक तौर पर आप अस्थिर और तनावग्रस्त रह सकते हैं। विपरीत लिंगी के प्रति अति भावनात्मक झुकाव के कारण भी आप अशान्त रह सकते हैं।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *