सुप्रभात : आज का पंचांग, द्वितीय नवरात्र पर विशेष जानकारी, हिंदी, उत्तराखंडी या हिमाचली भजन सुन कर बनाएं दिन को शुभ, आज का इतिहास और भी बहुत कुछ

ग्रेगरी कैलंडर के अनुसार वर्ष का 281वॉ दिन है। अभी इस वर्ष के 84 दिन बाकी हैं। आज क्रोएशिया का स्वतंत्रता दिवस है। भारत में आज वायु सेना दिवस मनाया जा रहा है। आज द्वितीय शारदीय नवरात्र है।
सूर्योदयः- प्रातः 06:10:00 सूर्यास्तः- सायं 05:50:00

आज का पंचांग
8 अक्टूबर 2021, शुक्रवार, विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः 1943, सूर्य दक्षिणायन, शरद ऋतु, अश्विन माह, शुक्ल पक्ष, द्वितीया तिथि 10:50:00 तक तदोपरान्त तृतीया तिथि, द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म हैं तथा तृतीया तिथि के स्वामिनी माँ पार्वती हैं। स्वाति नक्षत्र 06:59:09 तक तदोपरान्त विशाखा, स्वाति नक्षत्र के स्वामी राहु देव जी हैं तथा विशाखा नक्षत्र के स्वामी गुरु देव जी है।, विषकुंभ 22:02:00 तक तदोपरान्त प्रीति योग, शुक्रवार को पश्चिम दिशा में यात्रा नहीं करना चाहिए तथा ज्यादा आवश्यक हो तो घर से दही खा कर निकलें। गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 07:45:00 A.M से 09:13:00 A.M तक, राहुकालः- आज का राहु काल 10:40:00 A.M से 12:08:00 P. M तक, इस तिथि में बैंगन और नींबू नही खाना चाहिए यह तिथि प्रतिष्ठा, यात्रा, विवाह, आभूषण आदि के लिए शुभ है।

आज सुनें मां भगवती के ये भजन

https://youtu.be/OsMWVmrmGak

माता के भजन उत्तराखंडी

आज हिमाचल प्रदेश के लोग अपने दिन का शुभारंभ करें माता भीमाकाली के शानदार भजन से

आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा । यहां ‘ब्रह्म’ शब्द का अर्थ तपस्या से है और ‘ब्रह्मचारिणी’ का अर्थ है- तप का आचरण करने वाली । देवी ब्रह्मचारिणी की पूजा करने वाले व्यक्ति को अपने हर कार्य में जीत हासिल होती है। वह सर्वत्र विजयी होती है। अगर आप भी किसी कार्य में अपनी जीत सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज आपको देवी ब्रह्मचारिणी के इस मंत्र का जाप जरूर करना चाहिए।
शास्त्रों के अनुसार मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के घर पुत्री के रूप में जन्म लिया और नारद के कहने पर पार्वती ने शिव को पति मानकर उन्हें पाने के लिए निर्जल और निराहार कठोर तपस्या की। हजारों सालों तक तपस्या करने के बाद इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। नवरात्र के दूसरे दिन को इसी तप को प्रतीक के रूप में पूजा जाता है। इस देवी की कथा का सार यह है कि जीवन के कठिन संघर्षों में भी मन विचलित नहीं होना चाहिए। मां ब्रह्मचारिणी की पूजा करके आप अपने जीवन में धन-समृद्धि, खुशहाली ला सकते है।
मां ब्रह्मचारिणी पूजा विधि
मान्यताओं के अनुसार सबसे पहले जिन देवी-देवताओ एवं गणों व योगिनियों को आपने कलश में आमंत्रित किया है। उन्हें पंचामृत स्नान दूध, दही, घृत, मेवे और शहद से स्नान कराएं। इसके बाद इन पर फूल, अक्षत, रोली, चंदन का भोग लगाएं। इसके बाद पान, सुपारी और कुछ दक्षिणा रखकर पंडित को दान करें। इसके बाद अपने हाथों में एक फूल लेकर प्रार्थना करते हुए बार-बार मंत्र का उच्चारण करें। इसके बाद मां ब्रह्मचारिणी को सिर्फ लाल रंग का ही फूल चढ़ाए साथ ही कमल से बना हुआ ही माला पहनाएं। मां को चीनी का भोग लगाएं। ऐसा करने से मां जल्द ही प्रसन्न होती है। इसके बाद भगवान शिव जी की पूजा करें और फिर ब्रह्मा जी के नाम से जल, फूल, अक्षत आदि हाथ में लेकर “ऊं ब्रह्मणे नम:” कहते हुए इसे भूमि पर रखें।

यह भी पढ़ें 👉  29अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

भारतीय वायु सेना दिवस
भारतीय वायुसेना (इंडियन एयरफोर्स) भारतीय सशस्त्र सेना का एक अंग है जो वायु युद्ध, वायु सुरक्षा, एवं वायु चौकसी का महत्वपूर्ण काम देश के लिए करती है। इसकी स्थापना 8 अक्टूबर 1932 को की गयी थी। स्वतन्त्रता (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) से पूर्व इसे रॉयल इंडियन एयरफोर्स के नाम से जाना जाता था और 1945 के द्वितीय विश्वयुद्ध में इसने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। आजादी (1950 में पूर्ण गणतंत्र घोषित होने) के पश्च्यात इसमें से “रॉयल” शब्द हटाकर सिर्फ “इंडियन एयरफोर्स” कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग : VIDEO/ नैनीताल जिले के जंगलों में लगी आग बुझाने में जुटा वायुसेना का MI-17 हेलीकाप्टर, भीमताल झील से पानी लिफ्ट कर डाल रहा आग पर

आज का इतिहास
अमेरिका के लॉस एंजिल्स और सैनफ्रांसिस्को के बीच 1860 में टेलीग्राफ लाइन स्थापित हुई थी।
भारतीय वायुसेना का गठन 1932 में हुआ।
लंदन की 481 फुट ऊँची डाकघर मीनार को 1965 में खोला गया। यह इंग्लैंड की उस समय की सबसे ऊँची इमारत थी।
बोलिविया में चो गुवारा और उनके दल के लोग 1967 में पकड़े गए।
सोवियत संघ के लेखक एलैकजेंडर सोल्जनित्सन को 1970 में नोबेल पुरस्कार मिला।
कनाडा की राजधानी ओटावा में 1996 को आयोजित सम्मेलन में लगभग 50 देश बारूदी सुरंगों पर विश्वव्यापी प्रतिबंध लगाने पर सहमत हुए।
भारत फ्लाइट सेफ्टी फाउंडेशन का सदस्य 1998 में बना।
वोजोस्लाव कोस्तुनिका 2000 में यूगोस्लाविया के राष्ट्रपति बने।
इटली के मिलान हवाई अड्डे पर 2001 को दो विमानों की टक्कर 114 लोगों की मौत।
पाकिस्तान ने 2002 में शाहीन मिसाइल का पुनः परीक्षण किया।
टोक्यो में 2003 को आयोजित मिस इंटरनेशनल प्रतियोगिता में मिस वेनेजुएला गोजेदोर एजुआ ने खिताब पर कब्जा जमाया।
ईरान की शिरीन इबादी को नोबेल शांति पुरस्कार देने की घोषणा 2003 में की।
भारतीय गेहूं पर 2004 में मौनसेंटो का पेटेन्ट रद्द।
केन्या के पर्यावरणविद वांगरी मथाई को शांति का नोबेल पुरस्कार 2004 में दिया।
कश्मीर में 2005 को भूकंप से हजारों लोगों की मौत।
बांग्लादेश के पूर्व गृहमंत्री मोहम्मद नसीम को 2007 में 13 साल क़ैद की सज़ा हुई।
8 अक्टूबर को जन्मे व्यक्ति
प्रसिद्ध वकील, न्यायाधीश और नेता बदरुद्दीन तैयब जी का जन्म 1844 में हुआ।
बालीवुड अभिनेता राजकुमार का जन्म 1926 में हुआ।
8 अक्टूबर को हुए निधन
हिंदी के प्रसिद्ध कथाकार एवं उपन्यासकार मुंशी प्रेमचंद का निधन 1936 में हुआ।
संपूर्ण क्रांति के प्रणेता और स्वतंत्रता सेनानी जयप्रकाश नारायण का निधन 1979 में हुआ।
भारतीय राजनीतिज्ञ, लेखक, पत्रकार और स्वतंत्रता सेनानी कमलापति त्रिपाठी का निधन 1990 में हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन अस्पताल में एक्सपायरी हो गए 75 ग्राम ग्लूकोज के पैकेट, नहीं पहुंचे गर्भवती महिलाओं तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *