सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और शनि मंत्र के पाठ के साथ आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

23 जुलाई 2022,शनिवार, सूर्योदयः प्रातः 05:20:00, सूर्यास्तः सायं 06:40:00
आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य दक्षिणायन, वर्षा ऋतु, श्रावण माह, कृष्ण पक्ष, दशमी तिथि 01:17:00 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। कृतिका 09:33:00 तक तदोपरान्त रोहिणी, कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं तथा रोहिणी नक्षत्र के स्वामी चन्द्रमा देव हैं।
योगः. गंड 12:51:01 तक तदोपरान्त वृद्धि, शुभ गुलिक काल 03:53:00 से 05:34:00 बजे तक, आज के दिन पूर्व दिशा की यात्रा करना ज्यादा आवश्यक हो तो घर से अदरक खाकर जाएं। आज का राहुकाल 05:34:00 से 07:17:00 बजे तक, यह तिथि अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
आज के दिन इन प्रसिद्ध लोगों का हुआ था जन्म

1856 – गणितज्ञ, दार्शनिक और उग्र राष्ट्रवादी व्यक्ति बाल गंगाधर तिलक का जन्म हुआ था।
1898 -ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रसिद्ध बांग्ला साहित्यकार ताराशंकर बंद्योपाध्याय का जन्म हुआ था।
1906- भारतीय क्रांतीकारी चंद्रशेखर आजाद का जन्म हुआ था।
आज इनकी है पुण्यतिथि
1932 – भारतीय अभिनेता और फ़िल्म निर्देशक महमूद का निधन हुआ था।
1993 – छत्तीसगढ़ के स्वतंत्रता सेनानियों में से एक लक्ष्मण प्रसाद दुबे का निधन हुआ था।
2012 – स्वतंत्रता सेनानी और समाजसेविका लक्ष्मी सहगल का निधन हुआ था।
2016- भारत में जन्में प्रसिद्ध चित्रकर एस. एच. रज़ा का निधन हुआ था।
आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल
मेष राशि.
आज का दिन आपके लिए उन्नतिकारक रहने वाला है। आज आपकी विचार शक्ति व निर्णय शक्ति काफी अच्छी रहने वाली है। अतः आज आप आप हर परिस्थिति को अपने अनुकूल बनाने में सफल हो सकते हैं। आज आपको स्थाई संपत्ति से लाभ मिल सकता है। मकान,जमीन संबंधी कोई विवाद होंएतो सुलझ सकते हैं। आपके अन्य कोई रुके हुए काम भी सुधरने शुरू होंगे। परिजनों से मनमुटाव दूर हो सकते हैं।जबकि लेक़िन साथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृष राशि.आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपको कार्य क्षेत्र अथवा प्रस्तावित कार्यों में सफलताकारक अवसर तो मिल सकते हैं, लेकिन पूर्ण सफलता पाने के लिए कुछ अनअपेक्षित बाधाओं का सामना करना पड़ सकता है। खासकर कामकाज को लेकर की जाने वाली यात्रा निरर्थक जा सकती। आज आपके कुछ उपयोगी लोगों से अच्छे संबंध बन सकते हैं। निर्णय लेने व देने में आप जल्दबाज़ी कर सकते हैं। क्रोध की अधिकता भी रह सकती है।

मिथुन राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन मानसिक अस्थिरता के कारण आप स्वयं भ्रमित रह सकते हैं। आर्थिक मामलों में भी आप जल्दबाजी में कोई निर्णय ले सकते हैं। हालाँकि आज आपको आर्थिक लाभ भी हो सकता है। परिजनों व सन्तान पक्ष से चिंता रह सकती है। धन प्रबंधन पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।

कर्क राशि.आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। नौकरी व्यवसाय से जुड़े लोगों को आज उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप आज सरकारी या निजि कम्पनी में नौकरी के संदर्भ में प्रतियोगी परीक्षा या साक्षात्कार देते हैंएतो परिणाम आपके पक्ष में आ सकते हैं। पदोन्नति व स्वेच्छिक स्थानांतरण के लिए भी आज का दिन अनुकूल है।

सिंह राशि.आज का दिन आपके लिए संघर्षकारक रहने वाला है। आज आपको दैनिक कामकाज में ही केंद्रित रहना चाहिए।किसी नये काम की शुरुआत व जोखिम वाले कार्य में बाधाएं आ सकती है। आज आप तनाव में रह सकते हैं। अनावश्यक भ्रमण पर जाना भी आज उचित न होगा। धन अपव्यय की संभावना भी बन रही है।अतः दिन को अनुकूल बनाने के लिए भगवान शिव का यथाश्रद्धा अर्चन,पूजन करें।
कन्या राशि.आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आज आपके दैनिक कामकाज यथावत चलते रहेंगे। आपको कार्यक्षेत्र में कुछ उपलब्धि कारक मौके भी मिलेंगे। धन लाभ की संभावना भी बन रही है।लेकिन आप ख़ुद निराशाजनक आशंकाओं से घिरे रह सकते हैं। क्रोध की अधिकता के कारण भी आप स्वयं के बनते हुए काम बिगाड़ सकते हैं। प्रत्यक्ष.अप्रत्यक्ष किसी आरोप का सामना भी आपको करना पड़ सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: विकराल होती जंगलों की आग ने बढ़ाई चिंता

तुला राशि.आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। रोजगार संबंधी सभी योजनाएं आपकी सफल होंगी। आपको व्यवसाय में धन लाभ व नौकरी में उन्नति कारक अवसर प्राप्त होंगे। घर में निर्माण कार्य की शुरुआत भी संभव है। वाहन का सुख भी आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग नालागढ़ : सरस्वती विहार स्थित घर से 3 लाख की नकदी व गहनों की चोरी में बारियां का युवक गिरफ़्तार

वृश्चिक राशि.आज का दिन आपके लिए काफी शुभ रहने वाला है। आपके रुके हुए कार्य सुधरने शुरू होंगे। नौकरी व्यवसाय के लिए किए जाने वाले प्रयास सफल होंगे। आपके ऋण संबंधी मामले भी आज सुलझ सकते हैं।

धनु राशि.आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपके दैनिक कार्य तो यथावत चलते रहेंगे। लेकिन यदि आप किसी कार्ययोजना पर काम कर रहे हैंए तो उसमें कुछ कागज़ीध्डॉक्युमेंट्स संबंधी समस्या आ सकती है। आपके द्वाराकुछ निर्णय भी गलत लिए जा सकते हैं। खासकर विद्यार्थियों को आज कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने से बचना चाहिए।
मकर राशि.आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपके दैनिक कार्य तो अधिक प्रभावित नही होंगेएलेकिन पारिवारिक विवाद में आप उलझ सकते हैं। प्रोपर्टी व वाहन संबंधी समस्या से भी आप परेशान हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य को लेकर भी आप चिन्ता में रह सकती हैं। साथ ही आज आपका आत्मविश्वास भी गड़बड़ा सकता है।
कुम्भ राशि. आपके लिए आज का दिन थोड़ा संघर्षकारक रह सकता है। आपके द्वारा किये जाने वाले प्रयास निष्फल रह सकते हैं। आसपास के लोगों ख़ासकर मित्र पक्ष से आपके संबंध बिगड़ सकते हैं। आज आपको यात्रा करने भी बचना चाहिए। जीवनसाथी से भी मतभेद होने की संभावना बन सकती है।अतः दिन को अनुकूल बनाने के लिए भगवान शिव की पूजा अर्चना करें।
मीन राशि.आज का दिन आपके लिए कुछ संघर्षकारक रह सकता है। बेबजह के कामों से जुड़ने का योग बन रहा है। यदि आप पहले से किसी बीमारी से पीड़ित हैं तो आज स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। क्रोध की अधिकता व मानसिक बेचैनी भी बढ़ सकती है। धन प्रबंधन पर भी ध्यान देना होगा। दिन को अनुकूल बनाने के लिए ॐ नमः शिवाय मंत्र का जप करें।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : राजनाथ सिंह ने लखनऊ से भरा पर्चा, सीएम योगी और उत्तराखंड के सीएम धामी भी रहे साथ

आपका दिन शुभ हो

आज शनिवार है आप करें शनि मंत्र का जाप

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *