सुप्रभात…आज का पंचांग, होलिका दहन कब है और जानें आचार्य पंकज पैन्यूली से आज का राशिफल

17 मार्च 2022, गुरुवार,होलिका दहन के समय भद्रा का साया न हो, इस बात का ख्याल रखते हैं। इस साल फाल्गुन पूर्णिमा पर भद्रा काल देर रात 01:12 बजे तक है, ऐसे में होलिका दहन का मुहूर्त, इस समय के बाद से शुरु होगा, होलिका दहन की अगली सुबह होली का त्योहार मनाया जाता है। सूर्योदयः- प्रातः 06:03:00, सूर्यास्तः- सायं 05:57:00

विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, फाल्गुन माह, शुक्ल पक्ष, चतुर्दशी तिथि 13:31:00 तक तदोपरान्त पूर्णिमा तिथि, चतुर्दशी तिथि के स्वामी शिव जी हैं तथा पूर्णिमा तिथि के स्वामी चन्द्र देव हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 13:49:10 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शनि देव हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। शूल योग 21:16:00 तक तदोपरान्त गंड योग, गुलिक कालः- शुभ गुलिक काल 09:29:00 A.M से 10:59:00 A.M तक, गुरूवार को दक्षिण दिशा में यात्रा नहीं करनी चाहिए। यदि ज्यादा आवश्यक हो तो घर से सरसों के दाने या जीरा खाकर निकलें। आज का राहु काल 02:00:00 से 03:30:00 तक, इस तिथि में तिल का तेल नही खाना चाहिए इस तिथि में मांगलिक कार्य करने के लिए वर्जित है।

आखिर होली कब है
इस साल होलिका दहन 17 मार्च दिन गुरुवार को है। इस बार होलिका दहन के मुहूर्त को लेकर दुविधा की स्थिति बन गई है. यह हुआ है भद्रा के कारण अब इसकी वजह से हर कोई अलग-अलग मुहूर्त बता रहा है। ऐसे में आम लोगों के लिए अनिर्णय की स्थिति है। वे कौन सा मुहूर्त सही माने और कौन सा नहीं, यह तय कर पाना कठिन हो रहा है। ऐसे में आज आपको काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट बता रहे हैं होलिका दहन का शुभ मुहूर्त (Auspicious Time) और भद्रा (Bhadra) में वर्जित कार्यों के बारे में।

होलिका दहन कब करते हैं
होलिका दहन फाल्गुन पूर्णिमा को प्रदोष काल में भद्रा रहित मुहूर्त में किया जाता है। यदि प्रदोष काल में भद्रा है, तो भद्रा के समाप्त होने का इंतजार करना चाहिए क्योंकि भद्रा को अशुभ और अमंगलकारी माना जाता है। इसमें किए गए कार्य शुभता प्रदान नहीं करते हैं और इससे कई दोष भी लगते हैं।
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि का प्रारंभ: 17 मार्च, 13 बजकर 29 मिनट से यानी दोपहर 01:29 बजे
फाल्गुन पूर्णिमा तिथि की समाप्ति: 18 मार्च, दोपहर 12 बजकर 47 मिनट पर
भद्रा का प्रारंभ: 17 मार्च को दोपहर 01 बजकर 02 मिनट से
भद्रा का समापन: 17 मार्च को देर रात 12 बजकर 57 मिनट पर
होलिका दहन का शुभ समय: 17 मार्च को रात 12 बजकर 57 मिनट के बाद से
कुछ लोगों का मानना है कि भद्रा की पूंछ में होलिका दहन कर सकते हैं, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। भद्रा का पूरा समय (पूंछ या मुख) ही अशुभ और अमंगल करने वाला माना गया है।
यदि आप भद्रा के समय में गृह प्रवेश, बिजनेस, यात्रा, खेती या कोई भी मांगलिक कार्य करते हैं, तो तुम उसमें विघ्न-बाधा आता है। वह कार्य पूर्ण फल देने वाला नहीं होता है।

आज सुनें होलिका दहन की संपूर्ण संगीतमय कथा

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल राजनीति : कंगना बोलीं- एक शहजादा दिल्ली में दूसरा हिमाचल में, विक्रमादित्य का वादा - 800 करोड़ से मंडी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी
https://youtu.be/sNktnDBVe6o

आज का राशिफल
मेष राशि:आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आप अपने दिनचर्या में बदलाव करेंगे। किसी प्रकार की जिद करने से बचें। इस राशि के जो लोग राजनीति से जुड़े हैं उनकी समाज में प्रशंसा होगी। घर के किसी मसले में फैसला लेने से पहले घर के सदस्यों से भी राय ले लेना बेहतर होगा। जीवनसाथी के साथ चल रही समस्याएं आज समाप्त होंगी। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
वृष राशि:आज का दिन शानदार रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। रुका हुआ पैसा आज वापस मिलने से आर्थिक पक्ष और भी मजबूत बनेगा। आप अपने रुके हुए कार्यों को पूरा करने की कोशिश करेंगे। किसी दोस्त से सोशल मिडिया के द्वारा बात होगी। आप उनसे बात करके थोड़े भावुक हो सकते हैं। आपके दिमाग में व्यापार वृद्धि के नये-नये आयडिया आयेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहने वाला है।
मिथुन राशि:आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। आज आप अपनी समझदारी से हर तरह की स्थिति पर नियंत्रण पाने में सफल होंगे। आपको अपनी सोच सकारात्मक बनायें रखने की जरूरत है। आर्थिक स्थिति और मजबूत बनाने के लिए सोच-विचार करेंगे। स्वास्थ्य पहले की अपेक्षा आज अच्छा रहेगा। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन शानदार रहने वाला है। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेंगे। विद्यार्थियों के करियर में सकारात्मक बदलाव आयेगा।
कर्क राशि:आज किस्मत आपके साथ रहेगी। विरोधी पक्ष आज आपके सामने घुटने टेकने पर मजबूर हो जायेंगे। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी काम को पूरा करने के लिए किसी मित्र से फ़ोन पर सलाह लेंगे। वैवाहिक जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। सोशल मिडिया के द्वारा कुछ नए दोस्त बनेंगे। आज भाग्य आपको कुछ अच्छे मौके देगा। आपको उनका पूरा-पूरा फायदा उठाना चाहिए। किसी खास रिश्तेदार से कोई शुभ समाचार मिलेगा।
सिंह राशि:आज का दिन उत्तम रहने वाला है। सरकारी क्षेत्र में कार्यरत लोगों का स्थानान्तरण होने के योग बन रहे हैं। आज आप अपनी कार्य योजना बनायेंगे, जिससे आगे चलकर आपको फायदा भी होगा। आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर बनी रहेगी। आपके स्वास्थ्य में उतार-चढाव बना रहेगा। संतान की तरक्की से आप खुश होंगे। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन आज पहले की अपेक्षा बेहतर बना रहेगा।
कन्या राशि:आज का दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग कम्प्यूटर क्षेत्र से जुड़े हैं वो आज ऑनलाइन कुछ सीखने की कोशिश करेंगे। आप हर तरह की परिस्थितियों से लडऩे के लिये खुद को तैयार रखेंगे। आर्थिक मामलों को लेकर परिवार के किसी सदस्य से सलाह मशविरा करेंगे। कहीं निवेश करने का मन बना रहें है तो पहले उस विषय के जानकर व्यक्ति से सलाह लेना अच्छा रहेगा। दाम्पत्य जीवन में ताल-मेल बना रहेगा।
तुला राशि:आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज अपने गुस्से पर नियंत्रण रखें। जीवनसाथी आज आपकी बहुत तारीफ करेंगे। अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए कोई बढ़ा फैसला ले सकते हैं। ये फैसला आगे चलकर आपके लिए काफी फायदेमंद साबित होगा। आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपके भविष्य को संवारने में मदद करेगी। सेहत के मामले में सब कुछ बेहतर रहेगा। पड़ोसियों से आज आपको साकारात्मक व्यवहार देखने को मिलेगा।
वृश्चिक राशि:आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपको जिस अवसर की पिछले कई दिनों से तलाश थी, वो आज किसी परिवार के सदस्य की मदद से आपको मिलेगा। आपकी पदोन्नति होगी, पदोन्नति के साथ आपकी जिम्मेदारियां भी बढ़ेगी। आपको अचानक धन लाभ होगा। आप किसी नए काम की शुरूआत करने के बारे में विचार करेंगे। जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होगा। किसी पुराने निवेश से आज आपको लाभ होगा।
धनु राशि:आज का दिन शानदार रहने वाला है। आपको आर्थिक लाभ होने की सम्भावना बन रही है। इस राशि के छात्रों के मन में आज कई तरह के विचार आयेंगे, बेहतर होगा पढ़ाई पर ध्यान दें। परिवार में चल रही किसी समस्या का समाधान मिलेगा। ज्यादा तली भुनी चीजें खाने से परहेज करें। मीडिया के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन राहतपूर्ण रहने वाला है। घरेलू महिलाएं आज आपका कार्य समय से समाप्त करने में सफल होंगी।
मकर राशि:आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। आज आपको इन्क्रीमेंट होने की खबर मिलेगी। जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। आपको अपनी मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। इस राशि के छात्र आज अपने करियर को और बेहतर बनाने के लिए विचार विमर्श करेंगे। अपने काम-काज को जल्दी निपटाने के लिए आज आपको कोई नया तरीका मिलेगा। भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। आज सेहत के प्रति आपको सावधान रहने की जरूरत है।
कुंभ राशि:आज का दिन बहुत ही बढिय़ा रहने वाला है। इस राशि के जो लोग वकील हैं उनके लए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है। शाम को बच्चों के साथ समय बितायेंगे जिससे दिन भर की थकान से राहत मिलेगा। ऑफिस का कोई सहकर्मी आपसे फ़ोन पर मद्द के लिए कहेगा। माता-पिता आपकी सफलता से प्रसन्न होंगे। विद्यार्थी आज अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे।
मीन राशि: आज का दिन उत्तम रहने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों आज कुछ नया करने का प्लान बनायेंगे। जिस भी कार्य की शुरुआत करेंगे उसे समय पर पूरा करने में सफल होंगे। आपके उत्साह को देखकर आपके परिवारवाले भी उत्साहित होंगे। ऑफिस का काम घर पर कर रहे लोगों से सीनियर्स प्रसन्न रहेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन अच्छा रहाने वाला है।
आपका दिन शुभ हो

यह भी पढ़ें 👉  राजस्थान में बीजेपी नेता को गैंगस्टर रोहित गोदारा की धमकी, 7 दिन में 5 करोड़ दो वरना मिलेगी मौत

रिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *