सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का रोजा, आज जन्मे लोग और आज इनकी है पुण्य तिथी, आचार्य पंकंज पैन्यूली से जानें अपना आज का राशिफल

01 मई 2022, रविवार,रमजान माह का 29वां रोजा, आज सेहरी सुबह 04:15, आज इफतार 18:59, चांद दिखने पर कल ईद होगी, अन्यथा कल सुबह 04:14 पर सेहरी के साथ कल सुबह 04:14 अंतिम रोजा रखा जाएगा और 3 मई कारे ईद मनाई जाएगी।
सूर्योदयः- प्रातः 05:32:00,
सूर्यास्तः- सायं 06:28:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः- 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष,
प्रतिपदा तिथि 27:25:46 तक तदोपरान्त द्वितीया तिथि, प्रतिपदा तिथि के स्वामी अग्नि देव हैं तथा द्वितीया तिथि के स्वामी ब्रह्म देव हैं। भरणी 22:10:46 तक तदोपरान्त कृतिका नक्षत्र, भरणी के स्वामी शुक्र देव हैं तथा कृतिका नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं। आयुष्मान 15:17:03 तदोपरान्त सौभाग्य, शुभ गुलिक काल 03:37:00 P M से 05:16:00 P.M तक, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें। आज का राहु काल 05:16:00P.M से 06:56:00P.M तक, इस तिथि में कद्दू नही खाना चाहिए यह तिथि प्राण प्रतिष्ठा, चूड़ा कर्म, गृह प्रवेश आदि के लिए शुभ है।

आज के दिन जन्मे प्रसिद्ध लोग
1910 – वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी तथा केरल और मध्य प्रदेश के भूतपूर्व राज्यपाल निरंजन नाथ वांचू का जन्म हुआ था।
1913 – प्रसिद्ध हिन्दी फ़िल्म अभिनेता बलराज साहनी का जन्म हुआ था।
1920 – प्रसिद्ध गायक मन्ना डे का जन्म हुआ था।
1955 – भारत के प्रसिद्ध उद्योगपति तथा व्यपारी आनंद महिंद्रा का जन्म हुआ।
आज इनकी है पुण्य तिथी
1888 – स्वतन्त्रता सेनानी प्रफुल्लचंद चाकी का निधन हुआ था।
2004 – ‘भारतीय जनता पार्टी’ के प्रसिद्ध नेता तथा उत्तर प्रदेश के भूतपूर्व मुख्यमंत्री तथा मध्य प्रदेश के राज्यपाल राम प्रकाश गुप्ता का निधन हुआ था।
2008 – गांधीवादी विचारधारा से जुड़ी हुईं प्रसिद्ध महिला सामाजिक कार्यकर्ता निर्मला देशपांडे का निधन हुआ था।

मजदूर दिवस
एक मई का दिन इतिहास में मजदूर दिवस के तौर पर दर्ज है। दुनिया में मजदूर दिवस मनाने का चलन करीब 135 साल पुराना है। मजदूरों ने काम के घंटे तय करने की मांग को लेकर 1877 में आंदोलन शुरू किया, इस दौरान यह दुनिया के विभिन्न देशों में फैलने लगा। एक मई 1886 को पूरे अमेरिका के लाखों मज़दूरों ने एक साथ हड़ताल शुरू की। इसमें 11,000 फ़ैक्टरियों के कम से कम तीन लाख अस्सी हज़ार मज़दूर शामिल हुए और वहीं से एक मई को मजदूर दिवस के रूप में मनाने की शुरूआत हुई।

आज का राशिफल
‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍‍मेष राशि-आज आप सकारात्मक ऊर्जा के साथ अपने कार्य साधने में सफल होंगे। यदि आप सामाजिक या राजनैतिक क्षेत्र से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको आपके द्वारा किये गये अच्छे कार्यों के कारण सामाजिक प्रतिष्ठा मिलने की संभावना है। पैतृक संपत्ति का लाभ भी आज आपको मिल सकता है।

यह भी पढ़ें 👉  युवक ने सिर में गोली मारकर खुद को उड़ाया, बीमारी से आजिज आकर उठाया आत्मघाती कदम

वृष राशि-आज आपके द्वारा किये गये परिश्रम व्यर्थ जा सकते हैं। हाँ यदि आप किसी कार्य की योजना पर विचार कर रहे हैं, तो आज आप अच्छी कार्य नीति बना सकते हैं। आप किसी यात्रा पर भी आज निकल सकते हैं। छोटे भाई से मनमुटाव की भी संभावना बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ पुलिस ने झिड़ीवाला में एक युवक से पकड़ी 1320 नशीली गोलियां, युवक को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

मिथुन राशि-आज आप अपनी आय के साधनों को बढ़ाने के बारे में गम्भीरता से विचार कर सकते हैं, या आपको इस दिशा में किसी के द्वारा प्रभावी मार्गदर्शन मिल सकता है। यदि आप गायन,वाचन या प्रस्तुति करण आदि कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं, तो आज आपको विशेष लाभ या उन्नतिकारक अवसर मिल सकते हैं।

कर्क राशि-आज आपकी मानसिक ऊर्जा काफी अच्छी रहेगी। फलस्वरूप आप अपने दैनिक कार्य बहुत अच्छे ढंग से पूरे करंगे। यदि आप नौकरी आदि के लिए साक्षात्कार या प्रतियोगी परीक्षा देते हैं, तो उसमें आपको निश्चित रूपेण सफलता मिलने वाली है। आप नौकरी करने वाले हैं, तो आपको भी आज पदोन्नति या उन्नतिकारक अवसर मिलने वाले हैं।

सिंह राशि-आज आपको अपने नियमित कार्यों में ही केन्द्रित रहना होगा। ख़ासकर आर्थिक/धन के मामलों में सावधानी की जरूरत है। थोड़ी भी असावधनी या लापरवाही के कारण आपको धन की हानि हो सकती है। शारीरिक कष्ट भी आपको रह सकता है।
कन्या राशि-आज आपको वाद-विवाद से बचने की पूरी कोशिश करनी होगी। व्यापार आदि में निवेश करना भी आज उचित न होगा। आज आपको यात्रा करने या वाहन का प्रयोग करने से बचना चाहिये।।

तुला राशि-यदि आप अविवहाहित हैं, तो आज आपके लिए मातृ कुल से या तो रिश्ता आ सकता है, या इस तरह की संभावना से आप अवगत हो सकते हैं। आप किसी रोजगार या अर्थपरक व्यवस्था से भी जुड़ सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड के ड्रग रेगुलेटर ने पतंजलि के 14 उत्पादों पर लगाया बैन

वृश्चिक राशि-आज आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे,यदि आप किसी अदालती या पारिवारिक विवाद से गुजर रहे हैं, तो आज फैसला आपके पक्ष में आने वाला है। आपके द्वारा नौकरी व्यवसाय के लिए किये जाने वाले प्रयास भी सफल होंगे।

धनु राशि-आज आपको बौद्धिक कार्यों में असफलता मिल सकती है। यदि आप किसी पसंदीदा शिक्षण संस्थान में प्रवेश लेना चाहते हैं, तो आज व्यवधान आ सकते हैं।यथा संभव साक्षात्कार आदि को टाल देना भी आज के दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।
मकर राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहेगा। घर में खुशनुमा माहौल रहेगा, आप घर में किसी प्रकार का धार्मिक आयोजन भी कर सकते हैं। आपके दाम्पत्य जीवन में यदि किसी प्रकार से मतभेद हैं, तो आज सुलझाने की कोशिश करें परिणाम बहुत अच्छे मिलेंगे।
कुम्भ राशि-यदि आप दूरसंचार के माध्यम किसी प्रकार का व्यापार करते हैं,तो आज आपको किसी विशेषज्ञ से महत्वपूर्ण और कारगर मार्गदर्शन मिल सकता है। विद्याअध्यन के लिए आज आप दूसरे शहर में जा सकते हैं।आज आप प्रेम प्रसंग में भी उलझ सकते हैं।
मीन राशि-यदि आप व्यख्याता,वक्ता या किसी रचनात्मक कार्य से जुड़े व्यक्ति हैं,तो आज आपको आपके कार्य क्षेत्र में प्रसिद्धि मिल सकती है। माता पिता या किसी पूर्वज के सतकृत्यों के कारण भी आज आपको सामजिक प्रतिष्ठा मिल सकती है। तथा आपका यदि कहीं पैसा रुका है, तो वह भी आज वापस आ सकता है।
आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *