रोष…#हल्द्वानी : हवाई सर्वे कर वाहवाही लूट रही डंबल इंजन की भाजपा सरकार : ’आप’, मौन धरना दिया, पीड़ितों को मुआवजा जल्द देने की मांग

हल्द्वानी। दो दिन की बरसात ने पूरे कुमाऊं क्षेत्र को तहस-नहस कर दिया। आम आदमी पार्टी केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार पर आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने में लापरवाही का आरोप लगाया है।

उनका आरोप है कि सरकार ने कोई ठोस कदम नहीं उठाए। शनिवार को आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गौला पुल के निकट धरना दिया। उन्होंने भाजपा सरकार पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। आप कार्यकर्ता हाथों में तख्ती एवं स्लोगन लिए प्रदर्शन कर रहे थे।

आप के प्रदेश प्रवक्ता समित टिक्कू के नेतृत्व में एक मौन धरना प्रदर्शन किया गया। समित टिक्कू ने कहा कि राज्य में आई आपदा से कई लोगों की मौत हो चुकी है।

लोगों के घर टूट चुके हैं। कई घरों में दरारें पड़ गई हैं। अब रहने के लायक नहीं रह गए हैं। कई किसानों की फसलें बरबाद हो गई हैं। कई जगह कृषि भूमि नदियों में समा गई है। सबसे बड़ी विंडबना है कि सरकार हवाई सर्वे ही कर वाहवाही लूट रही है।

सरकारी तन्त्र में जो भ्रष्टाचार व्याप्त है। वह आपदा के समय सभी के सामने उजागर हो गया है। उन्होंने कहा कि अगर सरकार संजीदगी के साथ काम करती तो इतने जानमाल का नुकसान नहीं होता।

यह भी पढ़ें 👉  पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक की चेतावनी के बाद हरकत में आया एन एच विभाग

सरकार ने अधिकारियों को सही तरीके से अलर्ट नहीं किया। जिस वजह से इतना नुकसान हुआ है। सरकार को अभी तक हुए नुकसान का आकलन करना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत

साथ ही आपदा पीड़ितों एवं किसानों को भी समय से मुआवजा देना चाहिए। मगर आपदा पीड़ितों को मुआवजा देने के मामले में सरकार कोई ठोस कदम नहीं उठा रही है। प्रदेश सरकार द्वारा आपदा पीड़ितों एवं किसानों कि बरबाद हुई फसलों का मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। धरने के दौरान आप के कार्यकर्ताओं ने ये मांग उठाई कि आपदा पीड़ितों को समय से मुआवजा दिया जाना चाहिए।

जिन किसानों की फसलों को नुकसान हुआ ह,ै उन्हें प्रति हेक्टेयर 50,000 रुपये की धनराशि का मुआवजा दिया जाना चाहिए। केन्द्र सरकार द्वारा उत्तराखण्ड को अविलम्ब 10 हजार करोड़ कि आर्थिक सहायता दी जाए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : किसान आंदोलन से हिमाचल, राजस्थान,यूपी, बिहार, दिल्ली, प. बंगाल व पंजाब राज्यों की ट्रेनें प्रभावित

धरना प्रदर्शन में जिलाध्यक्ष सन्तोष कबड़वाल, जिलाध्यक्ष अल्मोड़ा राजीव लोचन, रक्षित वर्मा, दीप पांडे, रमेश कांडपाल, निर्मला, चंद्रशेखर पांडे, दीपक पांडे, सागर पांडे, पवन पांडे, त्रिलोचन जोशी, श्रीकांत खंडेलवाल, डीएस कोटलिया, मनोज नेगी, सुरेश जोशी, रईस उल, भुवन आर्या, देवेंद्र लाल, प्रदीप शाह, शानू खान, समी कुरेशी, मुकेश अग्रवाल, दीपक चौहान, हीरा कोरंगा, सुनील, जितेंद्र, पंकज, नजाकत खान, नरेंद्र, नितिन,गीता अधिकारी, चंद्रा चौहान, रेणुका, देव कार्की, जगदीश रौतेला, जाहिद, अनीस, ख़ुशबू, प्रिया, मोहन, दीपक आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *