हिमाचल ब्रेकिंग : सरकार ने घोषित किया तीन दिन का राजकीय शोक, शाम को रामपुर बुशहर में होगा पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह का अंतिम संस्कार, पूरा प्रदेश शोक में डूबा

शिमला। हिमाचल प्रदेश के पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पार्थिव देह आम लोगों के दर्शनार्थ होली लॉज में रखा गया है।

12 बजे तक उनको यहां श्रद्धांजलि दी जाएगी। इसके बाद उनकी पार्थिव देह को अंतिम संस्कार के लिए रामपुर बुशहर ले जाया जाएगा। जहां उनके परिवार के लिए सतलुज के किनारे अलग से बने शमशान घाट पर उनका अंतिम संस्कार होगा। राजा वीरभद्र सिंह के निधनपर शोक व्यक्त करने के लिए हिमाचल सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। यह शोक आज से दस जुलाई तक जारी रहेगा। उधर शिमला के व्यापार मंडल ने आज दोपहर बाद तक बाजार बंद रखने का निर्णय लिया है।


मुख्यमंत्री समेत तमाम हस्तियां उन्हें श्रद्धांजलि देने के लिए होली लॉज पहुंच रही हैं। दूसरी ओर उनके पूर्व के चुनाव क्षेत्र रोहडू और उनके पैतृक निवास रामपुर बुशहर में भी लोग दुखी हैं। यहां से भी लोग शिमला में उनके अंतिम दर्शनों के लिए रवाना हुए हैं।
उधर उनके अंतिम संस्कार के लिए रामपुर बुशहर में सतलुज नदी के किनारे उनके परिवार के शमशान घाट को दुरूस्त किया जा रहा है। यहां राजा वीरभद्र सिंह के तमाम पुर्खों का अंतिम संस्कार किया गया थ्राा। सबकी समाधियां भी यहां बनी हैं। माना जा रहा है कि आज शाम तक उनकी पार्थिव देह रामपुर बुशहर पहुंचेगी।
दूसरी ओर हिमाचल सरकार ने आठ से दस जुलाई तक राजकीय शोक घोषित किया गया है। इस दौरान कोई राजकीय आयोजन नहीं होगा और सरकारी भवनों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा।
शिमला का बाजार भी अपने पूर्व सीएम के निधन के शोक में आज आध दिन बंद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन न्यूज : कांग्रेस का सनातन विरोधी चेहरा उजागर, प्रदेश में राम विरोधी को लड़ाया राज्यसभा चुनाव, सुक्खू फ्लॉप मुख्यमंत्री: बिंदल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *