नालागढ़… #राहत : आखिरकार शुरू हो गई नालागढ़ में धान की सरकारी खरीद, एक महीने से कर रहे थे किसान संघर्ष, पंजाब की मंडियों में हिमाचली किसानों की रोक के बाद पैदा हुई थी समस्या

नालागढ़। पंजाब और हरियाणा के मंडियों में हिमाचली धान उत्पादकों की रोक से परेशान किसानों की समस्या का आज से निराकरण होना शुरू हो गया है। किसानों के कई दिनों के संघर्ष के बाद के बाद आखिरकार नालागढ़ में किसानों की धान की फसल की खरीद के लिए मंडी खोल दी गई है।

मंडी के शुभारंभ समारोह में नालागढ़ के विधायक लखविंदर सिंह राणा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। संबंधित अधिकारियों को किसानों को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी ना आए इसके लिए भी सख्त निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने अनाज मंडी का विधिवत शुभारंभ किया। विधायक लखविंदर सिंह राणा ने अपने कार्यकर्ताओं के साथ मंडी का निरीक्षण भी किया।


नालागढ़ में धान की फसल की खरीद शुरू होने को लेकर किसानों ने विधायक लखविंदर सिंह राणा का आभार जताया है। इस मौके पर मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक ने कहा कि अनाज मंडी में आज से धान की फसल की खरीद शुरू हो चुकी है और ज्यादातर किसान मंडी में अपनी धान की फसल लेकर भी पहुंच रहे हैं।

नालागढ़… #ब्रेकिंग : माजरा गांव की सड़क पर फिर दिखा 15 फीट लंबा अजगर, गांव में दहशत, देखें वीडियो

विधायक ने अधिकारियों से कहा है कि अगर अनाज मंडी में किसानों की ज्यादा भीड़ देखी जाए तो उन्हें महादेव की गौशाला में एवं बद्दी के भुड में बुलाकर धान की खरीदी की जाए। ताकि एक जगह पर भीड़ एकत्रित ना हो सके और सभी किसानों की फसल समय रहते सरकार खरीद सके।

यह भी पढ़ें 👉  कुमाऊं ब्रेकिंग : शादी के रसगुल्ले खाने के बाद बिगड़ी 11 बच्चों सहित 15 की तबीयत

राणा ने कहा कि बीते 1 माह से किसान लगातार धान की फसल की खरीद की मांग कर रहे हैं, लेकिन सरकार द्वारा व्यवस्था नहीं किए जाने के चलते किसानों में रोष देखा जा रहा था और उनकी धान की फसल खराब होने की कगार पर आ चुकी थी। उन्होंने कहा कि अब धान की फसल की खरीद शुरू हो चुकी है। किसान अपनी धान की फसल लाकर यहां पर सरकार को बेच सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  चंडीगढ़ में सड़क हादसा, हिमाचल की युवती समेत दो की मौत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *