अल्मोड़ा…ये क्या: ससुरालियों ने मिलकर धुन डाली बहू, टूटा हाथ और सिर पर चोट लेकर जैसे तैसे पहुंची मायके, केस दर्ज

अल्मोड़ा। जनपद के ऐराड़ी गांव में एक महिला पर जानलेवा हमला करने वाले उसके ससुरालियों के खिलाफ राजस्व पुलिसमें मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला के अनुसार वह जैसे तैसे अपनी जान बचाकर अपने मायके डडगलिया पहुँची। राजस्व पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पीड़िता महिला के पति, देवर, ससुर सहित कुल चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कर जांच शुरू कर दी है।


मिल रही जानकारी के अनुसार पिछले दिनों ऐराड़ी गांव में उमा अधिकारी को उसके पति रणजीत सिंह अधिकारी, देवर गोविंद सिंह अधिकारी, ससुर प्रेम सिंह व कैलाश सिंह ने डंडों से बुरी तरह पीटा। महिला का कहना है कि हमलावरों के चंगुल से छूटकर वह जैसे तैसे अपने घर रानीखेत के डडगलिया गांव पहुंची। जहां से उसके पिता दौलत सिंह गंभीर हालत में उसे रानीखेत चिकित्सालय ले गए। उसके सिर पर गंभीर चोट थी और हाथ भी फ्रैक्चर था।

बागेश्वर…हादसा : नहाते समय सरयू में बहा 65 साल का बुजुर्ग, मौत


घटना के बाद पीड़िता उमा अधिकारी के पिता दौलत सिंह ने राजस्व पुलिस में चारों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कराया। पीड़िता के पिता दौलत सिंह ने बताया कि पहले भी उनकी बेटी के साथ मारपीट की जा चुकी है। लेकिन तब ससराुल पक्ष ने माफी मांग कर मामले पर पर्दा डाल दिया था। अब एक बार फिर ससराुलियों ने उनकी बेटी पर जानलेवाहमला किया है। उन्होंने राजस्व पुलिस से आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर न्याय की गुहार भी लगाई।

हिमाचल…विधानसभा चुनाव : नड्डा बोले —जयराम ही होंगे भाजपा की ओर से सीएम के दावेदार

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड ब्रेकिंग: हल्द्वानी बायपास पर बेकाबू होकर खाई में गिरे ट्रक में लगी आग, चपेट में आया जंगल, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू


मामले की गंभीरता देख नायब तहसीलदार दलीप सिंह ने चारों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 326, 506 व दहेज अधिनियम 498 ए के तहत मुकदमा पंजीकृत कर दिया है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही आरोपी सलाखों के पीछे होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड बोर्ड: आज 11.30 बजे जारी होगा 10वीं और 12वीं का रिजल्ट

लालकुआं…सीनाजोरी : अध्यापिका की कार को टक्कर मारने के बाद अभद्रता पर ही उतर आईं दो स्कूटी वाली लड़कियां, मुकदमा


मामले में कार्रवाई ना होने से परेशान पीड़ित पक्ष महिला आयोग के उपाध्यक्ष के पास पहुंचा। मामले का संज्ञान लेते हैं आयोग ने राजस्व पुलिस को जल्द कार्रवाई के निर्देश दिए। महिला आयोग के उपाध्यक्ष ज्योति साह मिश्रा ने कहा कि महिला हिंसा, उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। जो भी आरोपित होंगे उस पर तत्काल कार्रवाई होगी।

यह भी पढ़ें 👉  हे भगवान…कोटा में नीट की तैयारी कर रहे रोहतक के छात्र ने लगाई फांसी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हल्द्वानी…बाप रे : राजपुरा में जेल से जमानत पर छूटते ही 20 साल का लड़का फिर से बेच रहा था स्मैक, पकड़ा गया, हल्द्वानी पुलिस ने तीन और गिरफ्तार किए

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *