हल्द्वानी…आंदोलन : वन विभाग के समस्त संघों की अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू, यह है मुख्य मांग

हल्द्वानी। वन विभाग के समस्त वर्गीय संघों के प्रांतीय पदाधिकारियों द्वारा गठित उत्तराराखंड वन कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले आज से घोषित अनिश्चित कालीन हड़ताल के आह्वान पर पूरे प्रदेश के साथ साथ हल्द्वानी स्थित वन विभाग के समस्त वर्गीय अधिकारियों- कर्मचारियों द्वारा संयुक्त रूप से अरण्य भवन वन परिसर, रामपुर रोड में एकत्र होकर अनिश्चित कालीन हड़ताल शुरू कर दी गई। इस मौके पर एक सभा का आयोजन भी किया गया। सभा की अध्यक्षता रमेश गिरी ने तथा संचालन संजय सनवाल ने किया।


उपस्थित सभी कार्मिकों एक स्वर से हरिद्वार वन प्रभाग के प्रभागीय वन अधिकारी धर्म सिंह मीणा का अभी तक भी स्थानांतरण न किये जाने पर शासन एवं वन प्रशासन के खिलाफ रोष प्रकट करते हुए जमकर नारेबाजी की गई। साथ ही यह चेतावनी दी गई कि यदि शीघ्र ही मीणा का स्थांनातरण नहीं किया जाता है तो आगे उग्र आंदोलन करते हुए प्रदेश स्तर पर पूर्ण ताला बन्दी कर दी जाएगी।

उत्तराखंड… कोरोना : प्रदेश में कोरोना का बड़ा धमाका, 628 लोगों में संक्रमण की पुष्टि, तीन की मौत

जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी शासन—वन प्रशासन की होगी। सभा में मुख्य रूप से बलवंत सिंह नेगी, रमेश सिंह नेगी, अम्बा दत्त भट्ट, उमेश चंद्र, चंद्र सिंह शाही, देव सिंह, भूपाल मेहता, दिनेश टम्टा, संतोष जोशी, विपिन मसीह, नमिता आर्या, कमलेश भट्ट, गीता डालाकोटी कविता खोलिया, कमला भाकुनी, रचना, निधि गुसाईं, रेनू, संगीता, चम्पा,ऋतु समेत सैकड़ो सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए रोष प्रकट किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड सम्मान : नेपाल से सम्मानित होकर लौटे रानीपोखरी के ग्राम प्रधान सुधीर रतूड़ी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *