देवाल…#विडंबना : तीन घंटे हवा में लटकी रही चार महिलाएं

देवाल। चमोली जिले के देवाल ब्लॉक में पिंडर नदी पर पुल नहीं होने के कारण थराली लोक निर्माण विभाग ने ग्रामीणों की आवाजाही के लिए विद्युत चालक इलेक्ट्रानिक ट्राली लगाई है।

जिसको पार करते वक्त अचानक ट्राली के खराब होने से आज चार महिलाएं तीन घंटे तक हवा में लटकी रही। जानकारी के अनुसार चार महिला गुरुवार सुबह करीब सवा आठ बजे गमलीगाड से अपने गांव ओडर के लिए ट्राली में बैठी।

ट्राली आचानक बीच नदी में खराब हो गई। जिस कारण महिलाओं की जान सांसत में आ गई। ओडर के क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गड़िया ने बताया कि सूचना देने के बावजूद लोक निर्माण विभाग के अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचे।

उन्होंने गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावसत के पीआरओ विजय सती को भी सूचना दी। उनसे कहा कि आप अपने माध्यम से पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों को अवगत करा दें। इसके बावजूद भी कोई अधिकारी मौके पर आया। पहले पिंडर नदी पर झूला पुल था। लेकिन वह 2013 की आपदा में ध्वस्त हो गया था। तब से ट्राली के माध्यम से लोग आवाजाह कर रहे हैं।

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : ट्रेन में महिला का बैग काट कर नगदी-जेवरात उड़ाए

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *