सुप्रभात… पढ़िए आज का पंचाग और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानिए अपना आज का राशिफल

7 फरवरी 2022, रविवार, पंचांग के अनुसार 26 फरवरी 2022 से एकादशी की तिथि प्रारंभ हो चुकी है,लेकिन एकादशी का व्रत आज रखा जाएगा। सूर्योदयः- प्रातः 06:16:00, सूर्यास्तः- सायं 05:44:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः- 2078, शक संवतः- 1943, दक्षिणायन, बसंत ऋतु, फाल्गुन माह, कृष्ण पक्ष
तिथिः- एकादशी 08:37:31 तक तदोपरान्त द्वादशी तिथि, एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं तथा द्वादशी तिथि के स्वामी भगवान विष्णु जी हैं। पूर्वा आषाढ़ा 08:50:00 तक तदोपरान्त उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र, पूर्वा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा आषाढ़ा नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव जी हैं। व्यतिपात योग 17:37:00 तक तदोपरान्त वरियन योग, रविवार को पश्चिम दिशा की यात्रा नहीं करना चाहिए यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो घर से पान या घी खाकर निकलें।शुभ गुलिक काल 03:26:00 P.M से 04:53:00 P.M बजे तक। राहुकाल 04:53:00 P.M से 06:19:00 P.M बजे तक। एकादशी तिथि में चावल एवं सेम नहीं खाना चाहिए यह तिथि उपवास, धार्मिक कृत्य उद्यापन तथा कथा एकादशी में शुभ है।

आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए काफी अच्छा रहने वाला है। आपके प्रस्तावित सभी कार्य सिद्ध होंगे। विशेष रूप से यदि आप रोजगार पाने के लिए प्रयासरत हैं, तो आज असपको सफलता मिल सकती हैं। तथा जो लोग पहिले से ही नौकरी/व्यवसाय से जुड़े हुए हैं, उनको भी कुछ उन्नति और प्रगतिकारक अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

वृष राशि- आज का दिन आपके लिए चुनौतिपूर्ण रह सकता है। अतः आज आपको किसी भी प्रकार के जोखिम वाले कार्य करने से बचना होगा। आज आपको बेबजह का भ्रमण भी करना पड़ सकता है। इसके अलावा यदि आज,आप कहीं धन निवेश की योजना बना रहे हैं,तो आज टाल देना उचित रहेगा।
मिथुन राशि-आज आपको दैनिक कामों में ही केन्द्रित रहना होगा। नये कार्यों में रुकावट आने की संभावना रह सकती है। मानसिक द्वन्द के कारण भी आप चिंतित रह सकते हैं।अतः आज आपको दैनिक कार्यों में जुटकर शांति और संयम के साथ दिन व्यतीत करना चाहिए।
कर्क राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आपकी पहले से चली आ रही, किसी समस्या का आज समाधान हो सकता है। आपको रोजगार से जुड़ने के भी आज मौके मिल सकते हैं।
सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए उपलब्धि कारक रहने वाला है। यदि आप किसी काम को लेकर परेशान हैं, तो आज आपकी परेशानी दूर हो सकती है।आपका रुका हुआ धन भी वापस आ सकता है। आपके घर-परिवार में खुशी का वातावरण बना रहेगा।
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए उलझनों वाला रह सकता है। इसलिए आपकी कोशिश ये होनी चाहिए कि कोई भी ऐसा काम हाथ मे न लें,जिसमें जोखिम की संभावना हो। और ना ही रूटीन से बाहर लेनदेन करें।
तुला राशि-आज का दिन वैसे तो आपके लिए सामान्य शुभकारक ही रहेगा लेकिन समय प्रबंधन की बहुत आवश्यकता है,अन्यथा समय व्यर्थ के कामों में ही व्यतीत हो जाएगा। समयबद्ध रहने से आपके दैनिक कार्य यथवात चलते रहेंगे और अपेक्षित लाभ भी होगा।
वृश्चिक राशि-आज का दिन आपके लिए काफी महत्वपूर्ण रह सकता है, किसी अभीष्ट कार्य की सिद्धि होने से आज का दिन यादगार भी बन सकता है। साथ ही आप शारीरिक और मानसिक ऊर्जा से भी ओतप्रोत बने रहेंगे। मन प्रसन्न रहेगा और ऊर्जावान बना रहेगा।
धनु राशि-आज का दिन आपके लिए सामान्य शुभ रहने वाला है। आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है। लेकिन मन अशान्त और उदास रह सकता है। पारिवारिक विवाद के कारण भी आप परेशान रह सकते हैं।
मकर राशि-आज का दिन आपके लिए खुशी और प्रसन्नता लेकर आने वाला है। आपके घर परिवार में भी खुशी का माहौल बना रहेगा। आपका कोई ख़ास काम पूर्ण हो सकता है। आपको कार्य स्थल में मान-सम्मान मिल सकता है।
कुम्भ राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ ही रहेगा। आपके रुके हुए काम, कुछ आगे बढ़ते हुए दिखाई दे सकते हैं। दैनिक कार्य भी यथावत चलते रहेंगे। लेकिन धन का अपव्यय हो सकता है।
मीन राशि-आज का दिन आपके लिए आर्थिक दृष्टिकोण से बहुत अच्छा रह सकता है। आपको व्यवसाय में अपेक्षित लाभ होगा। यदि आपका कहीं पैसा रुका है,तो आज वापस आने की पूरी संभावना है।आपको किसी बड़े ओहदे वाले व्यक्ति या अधिकारी का भी आज सहयोग मिल सकता है
आपका दिन शुभ हो

परिचय :

आचार्य पंकज पैन्यूली

संस्थापक भारतीय प्राच्य विद्या पुनुरुत्थान संस्थान ढालवाला। कार्यालय-लालजी शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मुनीरका, नई दिल्ली। शाखा कार्यालय-बहुगुणा मार्ग पैन्यूली भवन ढालवाला ऋषिकेश।सम्पर्क सूत्र-9818374801,8595893001

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग उत्तराखंड : किसान आंदोलन से हिमाचल, राजस्थान,यूपी, बिहार, दिल्ली, प. बंगाल व पंजाब राज्यों की ट्रेनें प्रभावित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *