नालागढ़… #भाषण : नेहरू युवा केंद्र की भाषण प्रतियोगिता में कोमल कुमारी ने मारी बाजी, तमन्ना दूसरे और सत्यप्रकाश तीसरे स्थान पर रहे

नालागढ़। नेहरू युवा केंद्र आदेशानुसार खंड नालागढ़ के रामशहर में 18 वर्ष से 29 वर्ष के युवाओं ने खंड स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में भाग लिया। भाषण प्रतियोगिता का विषय ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास, सबका विश्वास’ था।

इस प्रतियोगिता के मुख्य अतिथि जिला परिषद राहुल शर्मा एवं बीडीसी सदस्य सुषमा शर्मा रहे। गुरुकुल टेक्निकल इंस्टिट्यूट नालागढ़ की अध्यापिका मीनाक्षी भी उपस्थित रहीं। निर्णायक की भूमिका डॉ. रमेश ठाकुर, भूपेंद्र सिंह और सतनाम सिंह ने निभाई।

इस प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर कोमल कुमारी, द्वितीय स्थान पर तमन्ना शर्मा व तृतीय स्थान पर सत्य प्रकाश रहे। जिनका चयन ब्लॉक स्तर से जिला स्तर के लिए किया गया। इस प्रतियोगिता में 40 से 50 युवा उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय स्वयंसेवक विशाल शर्मा, अनीता ठाकुर व अजैब सिंह नायर की अध्यक्षता में करवाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल राजनीति : कंगना बोलीं- एक शहजादा दिल्ली में दूसरा हिमाचल में, विक्रमादित्य का वादा - 800 करोड़ से मंडी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *