तमंचे पर कानून @ कुमाऊं : थाने में घुस कर प्रभारी एसओ पर क्षेत्र पंचायत सदस्य ने ताना तमंचा, दो गिरफ्तार

नानकमत्ता। यहां पुलिस थाने के प्रभारी एसओ पर क्षेत्र पंचायत के सदस्य ने उनके कार्यालय में घुसकर देसी तमंचा तान दिया। तमंचा लोडेड था, गनीमत रही कि आरोपी ने तमंचे का ट्रिगर नहीं दबा दिया वर्ना अनहोनी हो सकती थी। इतने में पुलिसकर्मियों ने मोर्चा संभाल लिया और क्षेत्र पंचायत सदस्य को काबू करके कार्यालय से बाहर निकाला। बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया गया। मामले की जानकारी तुरंत वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी गई। मामला कल देर सायं का है।


मिली जानकारी के अनुसार नानकमत्ता के प्रभारी थाना नवीन बुधानी अपने कक्ष में बैठे एक विवाद में दोनों पक्षों की बुलाकर उनकी बात सुन रहे थे। उस समय बुधानी के सामने शिकायतकर्ता बिडौरी निवासी विकास और विपक्षी खेमपुर निवासी शेरी उपस्थ्ति थे। इसी बीच शाम लगभग छह बजे क्षेत्रपंचायत सदस्य जोगा सिंह ने गुस्से में बुधानी के कार्यालय कक्ष में प्रवेश किया। बुधानी के अनुसार जोगासिंह उस वक्त गालियां दे रहा था। इस पर उन्होंने उसे पास बुलाकर बातचीत का इशारा किया तो जोगा सिंह ने उनकी बात नहीं मानी और शेरी को थाने में बुलाने की बात को लेकर भड़कने लगा। आरोप है कि वह शेरी को जबरदस्ती थाने से ले जाने का प्रयास करने लगा।

दुस्साहस @ देहरादून। दिन दहाड़े डेयरी स्वामी पर गोली चला कर हमलावर फरार, पीड़ित की हालत गंभीर

जब बुधानी ने उसका विरोध किया तो जोगा हयंह अपनी राजनैतिक पहुंच का हवाला देकर बुधानी सहित अन्य पुलिस वालों को जान से मारने की धमकी देने लगा। जोगा सिंह के तेवर देख शेरी भी पुलिस पर गर्माने लगा। आरोप है कि जोगा सिंह कह रहा था कि ‘मैं क्षेत्र पंचायत सदस्य हूं मेरी यहां पर राजनैतिक पकड़ है मैं अभी भीड़ इक्ट्ठा कर जला दूंगा ।’ जब बुधानी ने जोगा सिंह को टोका तो जोगा सिह व शेरी सिंह ने पुलिसकर्मियों के साथ हाथापाई शुरू कर दी। जोगा सिंह ने अपनी पहनी पैन्ट की जेब में हाथ डालकर एक तमंचा निकाल लिया। उसने पुलिसवालों पर तमंचा तान दिया। इस पर बुधानी ने सिपाही सुरेन्द्र सिह व गिरीश चन्द्र मठपाल,सुरेश कुमार व हवलदार ईश्वरी दत्त शर्मा ने बामुश्किल उस पर काबू पाया। इस धक्का मुक्की में सिपाही सुरेन्द्र सिंह को चोटे भी आईं ।

ब्रेकिंग उत्तराखंड @ हरिद्वार : आरटीपीसीआर घोटाले के आरोपी, शरत, मल्लिका और डा. नलवा के वारंट लेकर निकली एसआईटी, अब होगी गिरफ्तारी

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम


जोगा सिंह पुलिसकर्मियों ने जोगा सिंह से तमंचा छीन लिया। तमंचे के बैरल में एक 315 बोर का एक कारतूस भी पड़ा था। फायरिंग पिन सही काम कर रही है । पुलिस वालों ने जाूेगा सिंह को दबोच लिया। उसकी कांस्टेबल गिरीश मठपाल ने उसकी तलाशी ली तो उसकी पैन्ट की जेब से 315 बोर के 2 जिन्दा कारतूस भी बरामद हुए। इसके अलावा उसका फोन व पर्स भी मिला। शेरी की तलाशी लेने पर उसके पास कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इस घटना की जानकारी तुरंत सीओ खटीमा मनोज ठकुर को दी गई। वे भी मौके पर पहुंचे। मामले की जनकारी रात को ही पुलिस के तमाम आला अधिका​रियों को दे दी गई। जोगा सिंह हरैया गांव का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी ब्रेकिंग : युवक की संदिग्ध हालात में मौत

आंचल का नया उत्पाद @ लालकुआं : अब पहाड़ी गाय का दूध पीयें, दिल का रखेगा ख्याल

उसकी उम्र 27 और शेरी की उम्र 24 साल बताई गई है। थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार जोगा सिंह ने जो तमंचा प्रभारी एसओ पर ताना था वह अवैध था। अब उस पर बाकी धाराओं के साथ अवैध हथियार रखने का मुकदमा भी चलेगा।

यह भी पढ़ें 👉  सोलन अस्पताल में एक्सपायरी हो गए 75 ग्राम ग्लूकोज के पैकेट, नहीं पहुंचे गर्भवती महिलाओं तक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *