पंजाब… कल शाम को होगा मान सरकार के मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्री लेंगे शपथ, जानें किस-किस को मिलेगा पद

चंडीगढ़। पंजाब की भगवंत मान सरकार सोमवार शाम पांच बजे अपना पहला कैबिनेट विस्तार करेगी। पार्टी सूत्रों के मुताबिक भगवंत मान के नेतृत्व वाली सरकार में पांच नए मंत्री जोड़े जाएंगे। वर्तमान में पंजाब कैबिनेट में नौ मंत्री हैं। मई में स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को भ्रष्टाचार के आरोप में राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया गया था। इसके बाद से स्वास्थ्य विभाग सीएम भगवंत मान के पास है।

पिथौरागढ़…पेड़ से लटका मिला अज्ञात व्यक्ति का शव

सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट विस्तार में एक महिला विधायक को मंत्री पद दिया जाएगा। मान कैबिनेट में अभी एक मात्र महिला मंत्री डॉ. बलजीत कौर हैं। सूत्रों के अनुसार, सुनाम के विधायक अमन अरोड़ा और अमृतसर के डॉ. इंद्रबीर सिंह निझर का मंत्री बनना तय है। वहीं गुरुहरसहाय के विधायक फौजा सिंह सरारी, खरड़ की विधायक अनमोल गगन मान और समाना के विधायक चेतन सिंह जौड़ामाजरा को भी मंत्री बनाया जाएगा।

सितारगंज…समूहों के गठन में आ रही दिक्कतों से कैबिनेट मंत्री को अवगत कराया

दो बार विधायक रहे कम से कम एक विधायक को भी मंत्रिमंडल में शामिल करने की चर्चा है। दूसरी बार विधानसभा चुनाव जीतने कुलतार सिंह संधवा को विधानसभा अध्यक्ष और जयकिशन रोड़ी को विधानसभा उपाध्यक्ष बनाया जा चुका है।

यह भी पढ़ें 👉  नक्सलियों ने कांग्रेस के नेता को परिवार के सामने उतारा मौत के घाट, गांव में दहशत

हल्द्वानी…मजदूर की झोपड़ी में घुसकर जेवरात लेकर भाग रहा चोर मजदूर ने दबोचा, किया पुलिस के हवाले

हरपाल सिंह चीमा और मीत हेयर को पहले ही कैबिनेट में अहम जिम्मेदारी मिली है। आम आदमी पार्टी ने राज्य विधानसभा चुनाव के दौरान 117 सदस्यीय पंजाब विधानसभा में 92 सीटें जीतकर सत्ता में वापसी की थी।

यह भी पढ़ें 👉  नालागढ़ पुलिस ने झिड़ीवाला में एक युवक से पकड़ी 1320 नशीली गोलियां, युवक को किया गिरफ्तार मामला दर्ज

उत्तराखंड…सेना के ट्रक से लगी पुलिस एसआई की कार को टक्कर, सैन्यकर्मी समेत दस लोगों के खिलाफ मुकदमा

हल्द्वानी…वनभूलपुरा पुलिस ने रम्पुरिया चाकू के साथ दबोचा कल्लू

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग हिमाचल: एएसआई 3,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *