अनोखा पशु प्रेम…#नई दिल्ली : कुत्ता खोने पर मालिक ने रखा 50 हजार का इनाम, पोस्टर चस्पा किए

नई दिल्ली। खबर है अजीबोगरीब पर है बड़ी दिलचस्प। इतना अनोखा पशु प्रेम आपने पहले कभी देखा और नहीं सुना होगा। दिल्ली के यमुनापार में त्रिलोकपुरी से आम आदमी पार्टी के पार्षद विजय कुमार ने अपने कुत्ते ‘शेरू’ को खोने पर बकायदा पर जगह-जगह पोस्टर चस्पा कर दिए हैं।

कुत्ते को खोजने के लिए 50,000 रुपये इनाम देने की घोषणा की है। उसे तलाशने के लिए डाग कम्युनिकेटर की मदद भी ले रहे हैं। वह रोज अपनी टीम के साथ एक नए इलाके में जाकर घंटों उसे खोजते भी हैं।
शेरू बीते 11 सितंबर से मयूर विहार फेज-एक की पार्किंग से लापता है। पोस्टर में उसकी तस्वीर प्रकाशित है। उसके गले में लाल रंग का पट्टा डला हुआ है।

विजय बताते हैं कि शेरू ने पार्किंग में गाड़ी की सफाई कर रहे व्यक्ति को काट लिया था। उससे खफा होकर पार्किंग संचालक उसे कहीं छोड़ आया। उन्होंने बताया कि अब पार्किंग संचालक को उसके किए पर पछतावा है, इस कारण उन्होंने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं की।
विजय के पास रोजाना काफी संख्या में काल और वाट्सएप मैसेज आते हैं। लोग शेरू के हुलिये से मेल खाते कुत्ते को देख कर उसकी लोकेशन और फोटो उन्हें भेजते हैं, लेकिन अब तक उन्हें उनका शेरू नहीं मिल पाया है। तब तक वह दुखी हैं। विजय ने बताया कि शुरुआत में उन्होंने शेरू को तलाश कर लाने के लिए 25,000 रुपये इनामी राशि तय की थी।

अब उसे बढ़ाकर 50,000 रुपये किया है। शेरू वर्ष 2019 में विजय कुमार को त्रिलोकपुरी में सड़क पर मरणासन्न अवस्था में मिला था। कुछ ही दिन पहले उसका जन्म हुआ था। वह उसे पशु चिकित्सक के पास लेकर गए थे। कुछ दिनों तक वह भर्ती रहा था। ठीक होने पर वह उसे अपने घर ले गए थे। एक दिन शेरू ने उनकी बेटी को काट लिया। एक दिन तो तब हद पार कर दी, जब उसने नोटों की गड्डी फाड़ दी। फिर उसने विजय को ही काट लिया।

इसके बाद उन्होंने उसे घर से कुछ कदम दूरी मयूर विहार फेज- एक की पार्किंग में रखना शुरू कर दिया। शेरू खाने में देसी घी लगी रोटी खाता है। इसके अलावा दूध पीता है। रोजाना वह बादाम, काजू, पिस्ता भी खाता है।
पांच माह पहले हुए नगर निगम के उप चुनाव में विजय कुमार पार्षद निर्वाचित हुए। उनका प्रापर्टी का कारोबार है। वह पूर्व में पूर्वी दिल्ली नगर निगम में नौकरी करते थे। वहां से इस्तीफा देकर उन्होंने चुनाव लड़ा था।

यह भी पढ़ें 👉  भारती पांडे चुनी गईं कैंपेन अगेंस्ट चाइल्ड लेबर (सीएसीएल) की पहली युवा राष्ट्रीय प्रतिनिधि

आपको या आपके मित्रों को हमारी न्यूज की लिंक नहीं मिल पा रहे हैं तो आप उन्हें नीचे दिया गया लिंक सेंड करें। और इसे क्लिक करके हमारे व्हाट्सअप ग्रुप को ज्वाइन करने के लिए कहें

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : उत्तराखंड में सात फीसदी तक बढ़े बिजली के दाम

https://chat.whatsapp.com/LVaUUTpBUk2KPGJ6rn1DkI

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *