दु:खद #रामपुर बुशहर : नदी में कूदी का महिला का शव बरामद, पीएम के बाद परिजनों को सौंपा

रामपुर बुशहर। बस स्टैंड के पास स्थित चांटी पुल से सतलुज में छलांग लगाने वाली महिला का शव पुलिस ने बरामद कर लिया है। पुलिस शव का पंचनामा करवा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए चिकित्सालय भिजवाया। जहां पोसटमार्टम के बाद शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।


आज दोपहर बाद महिला का शव सतलुज नदी से बरामद किया गया। सुबह महिला ने चांटी पुल से सतलुज में छलांग लाग दी थी। इसके बाद पुलिस ने उसकी खोजबीन शुरू की। दोपहर बाद महिला का शव नदी से बरामद कर लिया गया। महिला ननखरी की रहने वाली थी। शव का एमजीएमएससी खनेरी में पोस्टमॉर्टम किया गया। शव को उसके परिजनों को अपराध के लिए सौंप दिया। हालांकि पुलिस ने 174 आईसी के तहत मामला दर्ज किया है ताकि महिला के आत्महत्या के कारणों का पता लगाया जा सके।

यह थी हमारी पिछली खबर

ये क्या #रामपुर बुशहर : ननखरी की क्षेत्र की महिला ने चाटी पुल से सतलुज में लगाई छलांग, पुलिस तलाश में जुटी

यह भी पढ़ें 👉  सिरमौर के राजगढ़ में गरजे सुक्खू : लोकतंत्र की हत्या का प्रयास कर रही भाजपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *