रामपुर बुशहर न्यूज : ब्लॉक कांग्रेस की बैठक में भाजपा सरकार व प्रशासन पर भड़के नेता

रामपुर बुशहर। हिमाचल के शिमला जिले के ब्लाक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक में संगठन की मजबूती पर चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता ब्लाक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने की। बैठक में ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष साहिब सिंह मेहता ने सभी कार्यकर्ताओं के साथ विचार विमर्श कर संगठन की मजबूती के लिए अहम रणनिती बनाई। प्रदेश सरकार का विरोध करते हुए ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मेहता ने कहा कि आज महंगाई चरम सीमा पर है। इसका जवाब जल्द ही जनता उपचुनाव में देगी।

अध्यक्ष ने कहा कि ब्लाक कांग्रेस रामपुर विधानसभा क्षेत्र की सभी पंचायतो को प्रतिनिधियों को सम्मानित करेगी। उन्होंने आरोप लगाया कि रामपुर विधानसभा के साथ प्रदेश सरकार लगातार भेदभाव कर रही है। जब से प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है तब से रामपुर में विकास को ग्रहण लग गया है। स्थानीय प्रशासन भी व्यवसथाओं की कोई सुध नहीं ले रहा है।

हाल ही में निगुलसरी में हुए हादसे में भी प्रशासन की लापरवाही सामने आई है। इस दर्दनाक विषय पर कांग्रेसर राजनीति करना उचित नहीं समझती ,लेकिन प्रशासन की लापरवाही को ब्लाक कांग्रेस रामपुर सहन नही करेगी। रामपुर में सफेद ढांक, खोपड़ी, एक्सचेंज, जीरो प्वाइंट में कई हादसे हो चुके हैं, बल्कि कई बार बड़े हादसे होने से टले भी हैं, लेकिन स्थानीय प्रशासन इस विषय में कोई सुध नहीं ले रहा है। जिसका ब्लाक कांग्रेस रामपुर विरोध करती है।


रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विकास में भाजपा हमेशा ही भेदभाव करती रही है। सड़को की हालात बद से बदतर हो चुकी है। मंत्री के दौरे में केवल झुनझुने रामपुर के लोगों को थमा दिए जाते हें।

प्रवक्ता ध्रुव शर्मा ने बताया की इस बैठक में ब्लाक कांग्रेस रामपुर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ललित मोहन शर्मा, प्रेम शर्मा ,उपाध्यक्ष आत्मा राम केदारटा ,उपाध्यक्ष विशेषर लाल,उपाध्यक्ष विजय कनैन ,उपाध्यक्ष विरेन्द्र भलूनी, महिला कांग्रेस अध्यक्षा सत्य भुषण ,दीपक सूद,पंकज शर्मा, विजेश गोयल, रिपु दमन कंवर,डी.डी कश्यप,पूज्य देव शर्मा ,बिजेश बिष्ट, सुशील ,राजेन्द्र चौहान ,रोहिताष मैहता, केशव भैक ,अनिरुध सिंह बिष्ट, मुकेश शर्मा, सोहन लाल वर्मा ,ज्योती लाल ,भानु प्रताप सिंह, उमेश नेगी, सतपाल मेहता ,विनोद चौहान ,कुल्दीप नेगी ,चुन्नी लाल , गुलाब सिंह ,कमल चाइ,ओम प्रकाश चौहान ,कुलदीप मेहता,महेंद्र ठाकुर निटू ,मोहन भाटीया,चुड़ा मनी शर्मा,बिम्ला शर्मा, लता शर्मा,वीरभद्र सिंह कायथ,अजेश नेगी,दुर्गा सिंह ,सुरेंद्र बेश्टू ,प्रकाश वर्मा ,नरेन्द्र बेश्टू व कई अन्य नेताओं ने ब्लाक कांग्रेस रामपुर की मासिक बैठक में भाग लिया !

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल न्यूज: हिमाचल सूचना आयोग ने सोलन के दो अधिकारियों पर लगाया जुर्माना

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *