नानकमत्ता…ओह तेरी : जमीन विवाद में रिश्ते के दामाद ने ससुर को मारी गोली, मौत
आरोपी गिरफ्तार

नारायण सिंह रावत
सितारगंज।
नानकमत्ता थाना क्षेत्र में जमीन के विवाद में रिश्ते के दामाद ने ससुर को गोली मार दी। गोली लगते ही ससुर ढेर हो गया और थोड़ी देर में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।


जीरो बंधा के पास बिसोटा थाना नानकमत्ता की घटना निवासी कुलदीप सिंह का कुछ लोगों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। इसी विवाद को लेकर सोमवार को दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। इसी दौरान दूसरे पक्ष के एक व्यक्ति ने बंदूक निकाल ली।

इस दौरान दोनों पक्षों में छीना झपटी होने लगी। इसी बीच दामाद सोनू से गोली चल गई। गोली लगते ही कुलदीप सिंह लहूलुहान होकर गिर गया। थोड़ी देर में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आरोपी सोनू को गिरफ्तार कर लिया है।

हल्द्वानी…काउंट डाउन: 3 दिन शेष कई अच्छे कामों पर भारी पड़ गई भाजपा की ये गलतियां, मिल सकती हैं इतनी सीटें

यह भी पढ़ें 👉  काम की खबर : नौणी विश्वविद्यालय में बागवानी, वानिकी में स्नातक, स्नातकोत्तर कार्यक्रमों के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *