पंतनगर ब्रेकिंग : खेत में मिला इंसान के दाएं पैर का पंजा, मच गया हड़कंप, लेकिन…

पंतनगर। यहां जवानगर गोलगेट के पास एक पूर्व प्रधान के खेत में इंसान के पैर के पंजे मिलने स हड़ंकपमच गया। आनन फानन में पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल के बाद इस निर्णय पर पहुंची कि यह दाएं पैर का पंजा शनिवार की रात ट्रेन की चपेट में आए टीडीसी कर्मचारी का है। क्योंकि कल सुबह जब रेलवे ट्रेक से कर्मचारी का शव बरामद किया गया था तो उसके दाएं पैर का पंजा वहां नहीं मिला था। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि हादसे के बाद कुत्ते या अन्य जंगली जानवर उसके पंजे को उठाकर खेत तक ले आए होंगे।
जानकारी के मुताबिक पंतनगर के जवाहर नगर में गोलगेट के पास पूर्व प्रधान पूरण सिंह बिष्ट के खेत में किसी इंसान के दाहिने पैर का पंजा मिलने से हड़कंप मच गया। पूर्व प्रधान के भतीजे के अनुसार उन्होंने रविवार सुबह खेत की गुड़ाई करने के लिए कुछ मजदूर लगाए थे। दोपहर लगभग 12 बजे गुड़ाई करते हुए एक मजदूर ने आधे कटे पैर के पंजे को देखा और इसकी सूचना उनको दी। उनके  द्वारा पुलिस को सूचना दे दी गई।
पुलिस के अनुसार शनिवार की रात पूर्व प्रधान पूरन बिष्ट के खेत से 200 मीटर की दूरी पर ट्रेन से कटकर टीडीसी कर्मी इंद्रजीत की मौत हो गई थी। जिसमें उसके दाएं पैर का आधा पंजा भी कट गया था। काफी खोजबीन के बाद भी इंद्रजीत का पंजा नहीं मिला और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। संभवत: इसी पंजे को कुत्ते या कोई अन्य जंगली जानवर उठाकर खेत तक ले गए होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  कल शुक्रवार 26 अप्रैल से प्रारम्भ होगा जाखन देवी रोड में डामरीकरण का कार्य

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *