कोहिमा… #नगालैंड में बवाल : सुरक्षा कर्मियों ने आतंकवादी समझ 12 लोगों को गोली मारी, ग्रामीणों ने सेना के वाहन फूंके, एक जवान शहीद

कोहिमा। पूर्वोत्तर राज्य नगालैंड में शनिवार को फायरिंग की घटना में 12 लोगों मारे जाने की खबर है। यह घटना नगालैंड के मोन जिले के ओटिंग की है। मुख्यमंत्री नेफियो रियो ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है। इसके साथ ही उन्होंने मामले की जांच के लिए एक एसआइटी टीम गठित करने के आदेश दिए हैं।


बताया जा रहा है कि सुरक्षाबलों ने आतंकवादी समझकर कुछ लोगों पर फायरिंग कर दी। इस घटना के बाद लोग गुस्से में आ गए हैं और उन्होंने सुरक्षाबलों की गाड़ियों में आग लगा दी। सैन्य अधिकारियों के मुताबिक, म्यांमार की सीमा से लगने वाले मोन जिले में उग्रवादियों की संभावित गतिविधियों की विश्वसनीय खुफिया जानकारी के आधार पर उग्रवाद रोधी अभियान चलाया गया था। सेना ने कहा, ‘यह घटना और इसके बाद जो हुआ, वह अत्यंत खेदजनक है। लोगों की मौत की इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना के कारणों की ‘कोर्ट आफ इन्क्वायरी’ के जरिए उच्चतम स्तर पर जांच की जा रही है और कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।


बयान में कहा गया है कि इस अभियान में सुरक्षाकर्मी भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं और एक जवान की मौत हो गई है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे को घटना की जानकारी दी गई है।

असम राइफल्स की ओर से घटना पर बयान जारी किया गया है। कहा गया है कि उग्रवादियों के एक संभावित आंदोलन की खुफिया जानकारी के आधार पर सोम जिले में विशेष अभियान की योजना बनाई गई थी। इस दौरान हुई मौतों के कारण की जांच के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी बिठाई गई है। मामले में उचित कार्रवाई की जाएगी।

अधिकारियों ने बताया कि इस घटना में कई सुरक्षा बलों को भी चोटें आई हैं, तो वहीं एक सैनिक शहीद भी हो गया है। घटना पर असम राइफल्स ने खेद व्यक्त किया है। राहुल गांधी ने नागालैंड की घटना को हृदय विदारक बताया। करार दिया है। उन्होंने इस मामले में पूछा कि गृह मंत्रालय क्या कर रहा है। केंद्र सरकार को जवाब देना चाहिए।

यह भी पढ़ें 👉  ब्रेकिंग न्यूज : एलबीएस कालेज हल्दूचौड़ की छत पर चढ़े आंदोलनकारी छात्र, पेट्रोल की केन व माचिस साथ ले गए, आत्मदाह की दी धमकी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *