पिथौरागढ़… #ब्रेकिंग : मुनस्यारी महोत्सव में चली गोली, आयोजन के बाद जैनरेटर बंद कर रहे अनुसेवक की बाजू के आरपार हो गई गोली, लोगों में उबाल

पिथौरागढ़। मुनस्यारी महोत्सव (#Munsiyari_Festival)के दौरान शुक्र—शनि की देर रात गोली चल गई। इसमें एक व्यक्ति घायल हो गया। गोली उसकी बाजू से आरपार हो गई। घायल को इलाज के लिए हायर सेंटर (#Higher_Center)रेफर किया गया है। गोली किसने और कहां से चलाई, इसके बारे में किसी को कोई जानकारी नहीं है।

बाजपुर… #यशपाल पर हमला : पूर्वमंत्री आर्या व पूर्व विधायक बेटे संजीव के काफिले पर हमला, 7 से 8 कार्यकर्ता चोटिल, इस पूर्व जिला पंचायत सदस्य व समर्थकों पर मुकदमा दर्ज

महोत्सव के बीच गोली चलने से यहां अफरा-तफरी का माहौल रहा। घटना के दूसरे दिन चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन(#ClassIV_Employees_Organization), घायल के परिजनों व स्थानीय लोगों ने एसडीएम का घेराव कर जल्द आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। मुनस्यारी में गोलकांड की घटना शुक्र—शनिवार देर रात की है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार महोत्सव की समाप्ति के बाद अनुसेवक रमेश राम जनरेटर बंद करने गया। इसी बीच किसी ने पीछे से उस पर गोली चला दी।

काशीपुर… #कबूतरबाजी : लोगों को भेज रहे थे नकली एयर टिकट और वीजा पर विदेश, मुकदमा होगा दर्ज

गोली उसके दांए हाथ की बांह को पार करते हुए निकल गई। गोली चलने की आवाज सुन सहयोगी प्रेम राम मौके पर पहुंचा तो रमेश घायल अवस्था में मिला। उसने घायल को सीएचसी पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे हायर सेंटर रेफर किया गया। डॉ. ऋषि शर्मा ने बताया कि गोली रमेशराम की बाजू के आर-पार हो गई है। फिलहाल घायल खतरे से बाहर है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची, लेकिन आरोपी का कोई सुराग नहीं लग सका।

यह भी पढ़ें 👉  3 मई 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

काशीपुर… #सफलता : पकड़ा गया बहन के साथ दूध की दुकान से आ रही तलाकशुदा महिला पर गोली चलाने वाला, प्रेम त्रिकोण आया सामने

वहीं घटना के दूसरे दिन शनिवार को चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी संगठन, घायल के परिजन व स्थानीय लोग बढ़ी संख्या में शिल्पी संगठन के अध्यक्ष दुर्गा प्रसाद के नेतृत्व में तहसील कार्यालय पहुंचे । उन्होंने आरोपी का जल्द पता लगाने की मांग पर एसडीएम का घेराव किया। आक्रोशित लोगों ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारे लगाए। उन्होंने कहा शांत वादियों में इस तरह की घटनाएं सामने आना पुलिस व प्रशासन की कार्यशैली पर प्रश्नचिन्ह है।

यह भी पढ़ें 👉  बिग ब्रेकिंग: मोबाइल लेकर तेलंगाना के सीएम हाजिर हों… अमित शाह के फर्जी वीडियो केस में दिल्ली पुलिस ने तेलंगाना के सीएम को भेजा समन

उत्तराखंड … #हम तो पूछेंगे : आखिर अप्रैल महीने में हुई मौतों को अब क्यों जुड़वा रहे चिकित्सालय, आईआरबी नैनीताल में तीन और पुलिसकर्मी संक्रमित मिले, इस जिले में हुई एक की मौत

चेतावनी देते हुए कहा 48 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ तो उग्र आंदोलन होगा। वहीं विधायक हरीश धामी ने एसपी से वार्ता कर जल्द घटना का खुलासा करने को कहा है।
प्राकृतिक सुंदरता के बीच शांत माने जानी वाली पर्यटन नगरी मुनस्यारी में गोली चलने की यह पहली घटना है। स्थानीय लोगों व पुलिस रिकार्ड के मुताबिक आज से पहले कभी भी मुनस्यारी व उसके आसपास के क्षेत्र में किसी व्यक्ति पर गोली चलाने का मामला प्रकाश में नहीं आया। इस घटना से पूरे क्षेत्र में दहशत है। वहीं गोली चलाने वाला आरोपी कहां गया, उसने क्यों गोली चलाई, पुलिस अब भी इन्हीं बातों में उलझी है।

यह भी पढ़ें 👉  दीपेश जोशी  देवा भाई बने प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष

लालकुआं … #चिंताजनक : पाक्सो एक्ट में पकड़ा गया युवक निकला कोरोना पाजिटिव, नया बवंडर


मुन्स्यारी के एसडीएम भगत सिंह फोनिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। आरोपी की खोजबीन जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

नालागढ़ :… #घूसखोरी : बिजली बोर्ड का अधिकारी मांग रहा था और पैसा, आडियो हो गई वायरल,अब कांग्रेस ने संभाला मोर्चा, भाजपा के पूर्व विधायक पर भी लगे संरक्षण देने के आरोप


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *