कैबिनेट मंत्री चन्दन राम दास के अकस्मिक निधन पर तीन दिन का राजकीय शोक घोषित

चंपावत- उत्तराखंड सरकार में कैबिनेट मंत्री बागेश्वर से विधायक चंदन दास के आकस्मिक निधन पर उत्तराखंड सरकार ने तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया है। शासन के पत्रांक 661/xxxi(15)G/2023-36(सा०) 2017 दिनांक 26/4/2023 द्वारा चन्दन राम दास, कैबिनेट मंत्री, उत्तराखंड सरकार के अकस्मिक निधन पर प्रदेश में दिनांक 26/4/2023 से 28/4/2023 तक राजकीय शोक घोषित किया गया है।

जिस कारण कृषि विभाग द्वारा दिनांक 25/4/2023 से 2/5/2023 तक न्याय पंचायत स्तर पर आयोजित होने वाले कृषक महोत्सव के कार्यक्रम अन्तर्गत दिनांक 27/4/2023 तथा 28/4/2023 के दिन आयोजित होने वाले कृषक महोत्सव को स्थगित कर दिया गया है। उक्त तिथियों के कृषक महोत्सव को दिनांक 3/5/2023 तथा 4/5/2023 को आयोजित किया जायेगा।

यह भी पढ़ें 👉  30 अप्रैल 2024 : आज का दिन और आपका राशिफल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *