हल्द्वानी… चुनाव: सुमित की बढ़त जारी, कालाढूंगी में भगत निर्णायक बढ़त पर, लालकुआं में हरीश रावत की हार तय, रामनगर में दीवान सिंह बिष्ट, भीमताल में कैड़ा और नैनीताल में सरिता आगे

हल्द्वानी। हल्द्वानी विधानसभा सीट की 12वें चरण की मतगणना समाप्त हो चुकी है और कांग्रेस के सुमित हृदयेश भाजपा के डॉ. जोगेन्द्र रौतेला से 9633 वोटों से आगे निकल गये हैं। 12वें चरण की मतगणना में डॉ. रौतेला को 3935 वोट मिले जबकि सुमित को 3640 वोट मिले। अ​बतक हल्द्वानी सीट के लिए पड़े 89649 वोटों की गणना हो चुकी है।

उधर नैनीताल में भाजपा की सरिता आर्या कांग्रेस के संजीव आर्या से 4821 वोटों से आगे चल रही हैं। नवे चरण उन्हें 3043 वोट मिले। जबकि संजीव आर्या को 2539 वोट मिले। इस तरह सरिता को अबतक 23152 और संजीव को 18331 वोट मिल चुके हैं।

उधर लालकुआं में दसवें चरण की मतगणना के बाद भाजपा के मोहन सिंह बिष्ट कांग्रेस के हरीश रावत से 16432 वोटों से आगे चल रहे हैं। दसवें चरण में मोहन सिंह बिष्ट को 4840 और हरीश रावत को 2301 वोट मिले। अ​बतक संध्या डालाकोटी 3847 और पवन चौहान 2332 वोट हासिल कर चुके हैं। दसवें चरण की मतगणना होने पर 84061 वोटों की गिनती हो चुकी है। दूसरी ओर कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बंशीधर भगत कांग्रेस के महेश शर्मा से 18614 वोटों से आगे चल रहे हैं।

यहां 13 वें चरण की मतगणना समाप्त हो चुकी है। अबतक 98133 वोटों की गिनती हो चुकी है और बंशीधर भगत को इनमे से 55590 वोट मिल चुके हैं। जबकि महेश शर्मा को 36976 वोट मिले हैं। आप की मंजू तिवारी को अब तक 1453 वोट हासिल हो चुके हैं।

उधर रामनगर में भाजपा के दीवान सिंह बिष्ट कांग्रेस के महेंद्र सिंह पाल से 4622 वोटों से आगे चल रहे हैं। जबकि यहां आठ चरण की मतगणना हो चुकी है। निर्दलीय संजय नेगी को 10734 वोट मिले हैं। दीवान सिंह बिष्ट को 25580 और महेंद्र सिंह पाल 20958 वोट मिल चुके हैं।

आम आदमी पार्टी के शिशुपाल सिंह रावत को 1535 वोट मिले हैं। उधर भीमताल में छह चरण की मतगणना के बाद भाजपा के राम सिंह कैड़ा कांग्रेस के दान सिंह भंडारी से 5184 वोटों से आगे चल रहे हैं। छठे चरण की मतगणना में रामसिंह कैड़ा को 2893 वोट मिले। जबकि दान सिंह भंडारी को 1904 वोट मिले। इस तरह राम सिंह कैड़ा के खाते में 13512 वोट जुड़ चुके हैं और भंडारी के खाते में 8328 वोट दर्ज हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला ने कोटद्वार में डाला वोट, जनता से की ये अपील

निर्दलीय प्रत्याशी लाखन सिंह नेगी को अब तक 4542 और मनोज साह को 2614 वोट मिल चुके हैं। निर्दलीय प्रकाश चन्द्र को 1275 वोट मिल चुके हैं। यहां अब तक 33069 वोटों की गिनती समाप्त हो चुकी है।

यह भी पढ़ें 👉  सैफ अली सिद्दीकी पर दुष्कर्म का आरोप निकला झूठा, बा-इज्जत बरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *