सुप्रभात…आज का पंचांग, आज का इतिहास और आचार्य पंकज पैन्यूली से जानें आज का अपना राशिफल

11 मई 2022, बुधवार, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी दिवस
सूर्योदयः- प्रातः 05:25:10
सूर्यास्तः- सायं 06:35:00

आज का पंचांग
विक्रम संवतः 2079, शक संवतः 1944, सूर्य उत्तरायण, बसंत ऋतु, वैशाख माह, शुक्ल पक्ष, दशमी तिथि 19:32:00 तक तदोपरान्त एकादशी तिथि, दशमी तिथि की स्वामी यमराज जी हैं तथा एकादशी तिथि के स्वामी विश्वदेव जी हैं। पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र 19:28:38 तक तदोपरान्त उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र, पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी शुक्र देव हैं तथा उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र के स्वामी सूर्य देव हैं। व्याघात योग 19:24:38 तक तदोपरान्त हर्षण योग, शुभ गुलिक काल 08:55:00 A.M से 10:36:00 A.M तक, बुधवार को उत्तर दिशा में जाना अशुभ होता है यदि आवश्यक हो तो घर से धनियां या तेल खाकर निकलें। आज का राहु काल 01:58:00 P.M से 03:40:00 P.M तक,अन्नप्रासन, विवाह आदि कार्यों के लिए शुभ मानी गयी है।
आज से भरे जाएंगे इस परीक्षा के फार्म
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय से संबद्ध कालेजों में संचालित बीएड पाठ्यक्रमों की परीक्षा के लिए 11 मई से आनलाइन परीक्षा फार्म भरे जाएंगे। लखनऊ विश्वविद्यालय की ओर से आयोजित प्रवेश परीक्षा के बाद काउंसलिंग से प्रवेश लेने वाले अभ्यर्थी आनलाइन परीक्षा फार्म भरेंगे। इसमें बीएड सत्र 2020-22 दि्वतीय वर्ष की मुख्य परीक्षा के लिए परीक्षा फार्म भरे जाएंगे।


आज के दिन जन्मे प्रसिद्द व्यक्ति
1912 – आज एक साहित्य लेखक सआदत हसन मंटो का जन्म हुआ था।
1918 – आज के दिन ही भारत की प्रसिद्ध शास्त्रीय नृत्यांगना मृणालिनी साराभाई का जन्म हुआ था।
आज है इनकी पुण्य तिथी
2002 – आज के दिन भोपाल रियासत की राजकुमारी एवं भारत की पहली महिला पायलट आबिदा सुल्तान का निधन हुआ था।
आज का राशिफल
मेष राशि- आज का दिन आपके लिए शुभ रहने वाला है।आपके रुके हुए कार्य पूरे होंगे। यदि आप व्यापारी हैं, तो आपके मस्तिष्क में व्यवसाय संबंदी नये-नये विचार आयेंगे। और उन्हें आप कार्य रूप भी देंगे।यदि आप नौकरी वर्ग से हैं, तो आपको पदोन्नति आदि के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप अपने बच्चों के लिए रिश्ते ढूंढ़ रहे हैं,तो आज आपको अच्छा रिश्ता मिल सकता है।

वृष राशि-आपके लिए आज का दिन बहुत शुभ रहने वाला है। आप घर के पुनर्निर्माण का कार्य कर सकते हैं अथवा जमीन वाहन आदि भी खरीद सकते हैं,या ख़रीदने का मन बना सकते हैं। औषिधि आदि के व्यापार से जुड़े लोगों को इस सप्ताह व्यापार को बढ़ाने के अवसर प्राप्त होगे। प्रेमी-प्रेमिकाओं के संबंध प्रेम विवाह में तब्दील होंगे।

मिथुन राशि-आज आप नौकरी या व्यवसाय संबंधी किसी प्रयोजन को पूर्ण करने हेतु यात्रा कर सकते हैं, यदि आप व्यापारी या परामर्शक व्यक्ति हैं,तो आज आपके संबंध बहुत महत्वपूर्ण लोगों से बन सकते हैं। यदि आप लेखक, निर्माता या निर्देशक आदि हैं, तो आज आपको ख्याति मिलने की पूरी संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  हिमाचल राजनीति : कंगना बोलीं- एक शहजादा दिल्ली में दूसरा हिमाचल में, विक्रमादित्य का वादा - 800 करोड़ से मंडी को बनाएंगे स्मार्ट सिटी

कर्क राशि-आज आप कुछ ज्यादा महत्वकांक्षी बने रह सकते हैं। आय के साधनों को विस्तार देने के लिए आप प्रयत्न करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। यदि आप शासन के साथ मिलकर कोई काम करते हैं, तो आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती हैं। आप यदि पहले से नेत्र रोग से पीड़ित हैं,तो आज आंखों का विशेष ध्यान रखना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  रोहड़ू ब्रेकिंग : जांगला में टिपरोली के प्राइमरी स्कूल में खेल रहे बच्चों पर गिरी पुराने शौचालय की दीवार, चार बच्चे घायल

सिंह राशि-आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है।आपको कार्य क्षेत्र या घर के आसपास मान सम्मान मिल सकता है। नौकरी व्यवसाय में आपको बहुत अच्छे उन्नतिकारक अवसर प्राप्त होंगे। आपके रुके हुए कार्य पूर्णता की ओर आगे बढ़ेंगे
कन्या राशि-आज का दिन आपके लिए मिश्रित फल देने वाला रहेगा। आपको कार्य निर्वाह करने में कुछ अड़चनों का सामना करना पड़ सकता है। क्रोध की अधिकता के कारण भी आपको कार्य क्षेत्र में समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। अतः आज आपको स्वयं को अनुशासन और नियंत्रण में रखना होगा। तभी आपका दिन निर्विवाद व्यतीत होगा।

तुला राशि-आपके लिए आज का दिन काफी अच्छा रहने वाला है। यदि आप नौकरी या व्यवसाय से जुड़े हैं,व्यक्ति हैं, तो आज आपको नौकरी व्यवसाय में तरक्की और उन्नती के अवसर प्राप्त होंगे। यदि आप नौकरी व्यवसाय के लिए संघर्षरत हैं, तो आज आपको रोजगारपरक मौके मिल सकते हैं। वृश्चिक राशि-आज दिन आपके लिए काफी अच्छा है।भाग्य पूर्ण रूप से आपका साथ देगा। यदि आप किसी कार्य की योजना बना रहे हैं, तो उसे तुरन्त कार्य रूप देना उचित रहेगा। जो लोग नौकरी हेतु विदेश जाना चाहते हैं,उन्हें आज प्रयास तेज कर देने चाहिए। आज आप तीर्थ यात्रा पर जाने का मन भी बना सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  28अप्रैल 2024 : आज दिन और आपका राशिफल

धनु राशि-आपके लिए आज का दिन कुछ मायनों में संघर्ष कारक है, तो कुछ मायनों में उपलब्धि कारक रहेगा। आज आपको नौकरी अथवा व्यवसाय में कुछ अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।लेकिन कुछ अनावश्यक कार्यों से भो आपको जूझना पड़ सकता हैं। यदि आपने कहीं नौकरी पाने के लिए आवेदन किया हुआ है,तो आज आपको शुभ संकेत प्राप्त हो सकते हैं।

मकर राशि-आज का दिन आपके लिए शुभ है।आपके प्रस्तावित कार्य पूर्ण होंगे,जो लोग रोजगार स्थपित करना चाहते हैं,उनके लिए आज का दिन काफी महत्वपूर्ण है। जिन लोगों के प्रेम-विवाह में पारिवारिक असहमति के कारण बाधा आ रही है, उन्हें आज दुबारा परिजनों के समक्ष अपने प्रस्ताव रखने चाहिए। सहमति मिलने की संभावना बन रही है।

कुम्भ राशि- आज का दिन आपके लिए कुछ मायनों में बहुत अच्छा,तो कुछ मायनों में चुनौतीपूर्ण भी रहने वाला है। खासकर आप अपव्यय के कारण चिन्तित रह सकते हैं। इसी प्रकार यदि आपके दाम्पत्य जीवन में किसी कारणवश मनमुटाव या तकरार चल रही है, तो आज मन मुटाव अधिक बढ़ सकता है।

मीन राशि-आज का दिन आपके लिए उप्लब्धिकारक रहने वाला है। आज आपके रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। यदि आप नौकरी वर्ग से हैं,तो आज आपको पदोन्नति या अपेक्षित स्थानान्तरण के लिए प्रयास करने चाहिए। यदि आप व्यापारी हैं, और व्यापार में विस्तार चाहते हैं, तो आज प्रयोग करने चाहिए। सफलता मिलने की संभावना बन रही है।

आपका दिन शुभ हो

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *